नीट एग्जाम के दौरान छात्राओं के इनरवियर उतरवाने के मामले में एक्शन, पांच महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

0
795

प्र.सा./अभिनय आकाश| कॉलेज स्टाफ के दो सदस्यों सहित पांच लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। यह घटना 17 जुलाई को कोल्लम के मार थोमा कॉलेज में हुई थी और एक छात्रा ने 18 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। केरल के कोल्लम में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में भाग लेने से पहले छात्राओं को कथित तौर पर इनरवियर हटाने के लिए मजबूर करने के आरोप में कॉलेज स्टाफ के दो सदस्यों सहित पांच लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। यह घटना 17 जुलाई को कोल्लम के मार थोमा कॉलेज में हुई थी और एक छात्रा ने 18 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में नीट परीक्षा केंद्र पर मौजूद कॉलेज स्टाफ के दो सदस्य और केंद्र की सुरक्षा के लिए सौंपी गई एजेंसी के तीन सदस्य शामिल हैं।

एक माता-पिता द्वारा एक शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी बेटी सहित छात्रों को “मानसिक रूप से प्रताड़ित” किया गया था, भले ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा ड्रेस कोड में इनरवियर को हटाने का सुझाव नहीं दिया गया था। लड़की के पिता ने दावा किया कि कम से कम 90 प्रतिशत छात्राओं को परीक्षा देने से पहले अपने इनरवियर को हटाने के लिए कहा गया और उन्हें स्टोर रूम में डंप करने के लिए कहा गया।

रिपोर्टों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले अपने इनरवियर को हटाने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि धातु के हुक की वजह से मेटल डिटेक्टर की बीप बजी थी। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने घटना में शामिल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना पर प्रतिक्रिया जताते हुए केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने सोमवार को कहा कि परीक्षा का आयोजन किसी सरकारी एजेंसी ने नहीं किया था और जो हुआ वह आयोजकों की ओर से गंभीर चूक का संकेत देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here