आशुतोष कुमार पाण्डेय, गोरखपुर|
स्थानीय तहसील थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बाबू बिशुनपुरा निवासी श्याम देव पुत्र ढोमई ने 26जुलाई को ही थाना चौरीचौरा पर अपनी समस्या दर्ज कराते हुए एक प्रार्थना पत्र जय गोविंद पुत्र रामगुरूज के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए दिया था कि जयगोविंद उसके सहन पर दीवाल इस पार जबरन घूरा गोबर रख रहा है तथा पिड़ित द्वारा जब अपनें इस समस्या को सुलझाने हेतु ग्राम प्रधान तथा गांव के सम्भ्रांत व्यक्तियों के माध्यम से समझौता कराना चाहा तब भी तैयार नही हुआ और आमदा फौजदारी हो गया, पिड़ित ने यहां तक जय गोविंद पर आरोप लगाया कि वह कहता है हम थानें के स्टाफ है जहां जाना हो जावों हमारा कुछ होनें वाला नही है थानें को हम वही लोग चलाते है तुम कभी कार जावोगे हमारी ड्यूटी ही वही है हम शासन प्रशासन के बीच रहते है तुम सभी को जब चाहे बड़ी जेल भिजवा देगे!
वही जब जयगोविंद से संपर्क करने का प्रयास किया तो पहले उसने फोन नही उठाया काफी कुरेदने के बाद उसने बताया कि आरोप बेबुनियाद है वही पिड़ित नें पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के कार्यालय से यह कहकर हटा दिया जाता है कि तुम यहा अपनी समस्या लेकर मत आना पिड़ित श्याम देव ने कहा कि वह थानें में होमगार्ड की नौकरी करता है तथा मनबढ़ व सर कस किस्म का इंसान है अड़ियल भी है जिसके वजह से बीते कुछ वर्ष पहले बीआरडी मेडिकल कालेज पर वह मामूली बात में भी बीबाद चिकित्सकों से कर लिया था और जेल गया फिर जमानत पर आया| जिसको लेकर उसके द्वारा पिड़ित को धमकी दिया जाता है कि हमारा कुछ होने वाला नही जिसको लेकर पिड़ित श्याम देव हैरान व परेशान है !वही जब पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा से इस संबंध मे हुए कार्यवाही के संबंध में जानकारी लिया गया तो पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा ने कहा मामला संज्ञान मे नही है पता करवाता हूं न्यायोचित कार्यवाही किया जायेगा अब देखना है कि क्या पिड़ित के गुहार पर क्या जांचोपरांत कार्यवाही होगी समय बताएगा *!































