उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर कर रही है कार्य- विधायक

0
592

संवाददाता/कुशीनगर| मा0 विधायक कसया रजनीकांत मणि ने प्रदेश सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘‘सुशासन के 3 वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश’’ का विमोचन किया।
मा0 विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधान सभाओं के लिए पुस्तिका का प्रकाशन किया गया है। प्रत्येक पुस्तिका में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ सम्बन्धित जनपद और विधानसभा में सम्पन्न कराये गये कार्यों का विवरण दिया गया है। उन्होंने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी इसके साथ ही जनपद में कराये गये विकास कार्यो के बारे में बताया।
प्रेस वार्ता के दौरान मा0 विधायक जी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को एक वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आप लोगो को इस बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है केवल सावधानी बरतने की जरूरत है इस बीमारी का फैलाव संक्रमित व्यक्ति के द्वारा खांसने और छीकने पर मुंह एवं नाक से निकलने वाले ड्रॉपलेट्स के माध्यम से होता है, अतः लोगों को छींकते एवं खांसते समय रुमाल या टिशू पेपर इस्तेमाल करें इसके लिये आप समाज के जागरूक व्यक्ति हैं, स्वयं जागरूकक हों और लोगो को भी जागरूक करें और साथ ही साथ साफ/सफाई बनायें रखें, जिससे की संक्रमण को रोका जा सके। इस अवसर पर सभी प्रमुख समाचार पत्रों के तहसील प्रभारी ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित पार्टी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। कोरोना वायरस से बचाव/उपचार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समुचित कदम उठाये जा रहे हैं।
मा0 विधायक खडडा जटा शंकर मणि त्रिपाठी ने खडडा स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता दौरान विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई 3 वर्षों की उपलब्धियों सम्बंधित पुस्तक का विमोचन किया गया, उन्होने विधान सभा खडडा छेत्र में कराये गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा किउत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है किसी भी योजना से लाभान्वित होने के लिए किसी वर्ग/जाति को बिना किसी भेदभाव कार्य कर रही है। उन्होंने कोरोना वायरस विमारी के सम्बंध में बताया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यासन देने की जरूरत है, बचाव ही इसका इलाज है स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे दिन में कई बार साबुन से हाँथ धुलें, हाथ न मिलाये, गले न मिले, भीड़ वाली जगह में न खड़े हो,अनावश्यक मास्क न लगाएं जो इन्फेक्टेड है या जिनका ट्रीटमेंट चल रहा है वह ही प्रयोग करें स्वयं जागरूक हो और दूसरे को भी जागरूक करें तथा जिस व्यक्ति को खांसी जुकाम छीक व स्वाश लेने में दिक्कत हो रही हो उससे दूरी बनाये और उसे अलग कमरे में लिटाएं। यदि कोई व्यक्ति विदेश से आ रहा है तो उसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को तुरंत दें ।
इस अवसर पर मा0 विधायक द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
प्रेसवार्ता के अवसर पर दै0 जागरण, हिंदुस्तान, अमर उजाला, स्वतंत्र चेतना, राष्ट्रीय सहारा, धुरन्धर टाइम्स सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here