खाद भंडार का सील टुटा हुआ मिला, किसानों नें आंदोलन करने की दी चेतावनी

0
63
धनुज कुमार सिंह/औरंगाबाद| औरंगाबाद देव के किसान जिला कृषि पदाधिकारी महोदय से मिलावटी खाद में हुई कार्रवाई क़ो जानने पहुँचे l किसानों नें बताया की हिमांशु खाद भंडार की सील ताला हटा दिया गया है l जिसके कारण किसान भाई लोग भोकलाये हुयें हैँ l जिसकी संज्ञान जिला कृषि पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद नें देव के कृषि पदाधिकारी कृष्णदेव चौधरी क़ो फ़ोन करके जानकारी ली तो उन्होंने जिला कृषि टीम जब जांच में आयें थे तो उक्त दुकान क़ो खोले थे और पुनः जानकारी के अभाव से सील लगाना भूल गये l जिला कृषि पदाधिकारी नें उन्हें डांटते हुए कहा किसी भी तरह की गड़बड़ी होगी तो इसके जिम्मेवार आप खुद होंगे और जरुरत पड़ा तो आपको निलंबन भी कर दिया जायेगाl राष्ट्रीय किसान मजदूर विकास मंच के नेतागण नें कृषि पदाधिकारी से मिलावटी खाद की रिपोर्ट मांगी तो बोला गया वो सैंपल क़ो लैब में नहीं भेजा गयाl
 उन्होंने कहा की प्रखंड विकास पदाधिकारी भूल से आपके बोरा का सैंपल यहाँ भेज़ दियें जो फ़र्टिलाइज़र एक्ट 1985 का घोर उल्लंघन है। जिला के पदाधिकारी द्वारा दुकान की बोरी से हीं जो सैंपल लाएंगे उसी को लैब में भेजा जायेगा l किसान नेताओं नें कहा ये तो आपलोग किसान क़ो बरगलाने वाले कार्य कर रहें हैँ l ऐसे में हमलोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे l तब जाकर रामेश्वर प्रसाद जी नें पंद्रह दिन का समय मांगे और बोलें चिंता मत कीजिये जरूर उचित कार्रवाई कर हिमांशु खाद भंडार का लाइससेंस कैंसिल करवा दिया जायेगा l इस मुलाक़ात के क्रम में राष्ट्रीय किसान मजदूर विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह सचिव राजेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजदेव पाल उपाध्यक्ष बासुदेव यादव, विजय यादव एवं अन्य किसान उपस्थित थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here