गढ़वाली फिल्म ‘‘भुली ए भुली’’ का प्रमोशन पहाड़ की संस्कृति पर आधारित है फिल्म- महाराज

0
2709

संवाददाता / देहरादून : उत्तराखण्ड की कला, संस्कृति व भाषा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने गढ़वाली फिल्म ‘भुली ए भुली’ के प्रिमियर शो में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
सरोज खन्ना द्वारा निर्देशित गढ़वाली फिल्म ‘भुलि ए भुलि’ के प्रमोशन शो पर सिल्वर सीटी सिनेमा हाॅल में उपस्थित उत्तराखण्ड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमें अपनी भाषा व संस्कृति पर गर्व है। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम व पहाड़ की संस्कृति, सभ्यता को बडे ही सुन्दर ढंग से फिल्माया गया है। श्री महाराज ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास होगा कि आगे भी ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाए।
गढ़वाली फिल्म ‘भुली ए भुली’ के प्रमोशन के अवसर पर अनाथ आश्रम के सैकड़ों बच्चों ने जहां एक ओर फिल्म का लुफ्त उठाया वही बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भी फिल्म का आनन्द लिया। सभी दर्शकों ने फिल्म की पटकथा और उसमें किरदार निभा रहे कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की।
फिल्म प्रमोशन के अवसर पर पर्यटन व संस्कृति मंत्री श्री सतपाल जी महाराज, पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, विधायक उमेश शर्मा (काऊ), राजेन्द्र अन्थवाल, भाजपा नेता राजेन्द्र रावत, डाॅ0 दिनेश उपमन्यू, गुलाबसिंह, संस्कृति निदेशक बीना भटट, फिल्म की निर्माता ज्योति एन खन्ना सहित सभी कलाकार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here