समऊर बाजार/मुंबई: वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव खरवार की धर्मपत्नी सुभाषपति खरवार के आकस्मिक निधन पर कपिल कला केंद्र की तरफ से मुंबई के उपनगर चेंबूर नाका भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कपिलदेव खरवार ने उनकी छवि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके बेटे अभिनेता/गायक धर्मेन्द्र खरवार और राज मीडिया के निदेशक राज पांडेय ने दीप प्रज्वलित किया और बहू करिश्मा खरवार, पौत्र मास्टर गीत, पौत्री गीता और कृति ने गुलाब के फूल की पंखुडियां अर्पित कर उन्हें भाव-पूर्ण श्रद्धांजलि दी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम स्वामी निजी सचिव जगदीश शेट्टी, मनोज मेहता केंद्रीय सामाजिक न्याय आधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के महाराष्ट्र महासचिव गौतम सोनावणे, संजय डोलसे, भाजपा नेता एस.ए.सुंदर के प्रतिनिधि एन.वी. कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री चन्द्रकांत त्रिपाठी चेंबूर के वरिष्ठ उत्तर भारतीय समाजसेवी अवधनारायण शुक्ला के प्रतिनिधि राजेश राय, श्रीमर्यादा पुरुषोत्तम रामलीला समिति प्रवर्तक डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, अल्का श्रीवास्तव, पूर्व नगर सेविका राजश्री पालांडे, रेखा शाहा, रवि अग्रवाल, कुणाल अग्रवाल, मनराज प्रतिष्ठान के मुख्य न्यासी मनोज आर. नाथानी के प्रतिनिधि जालिन्दर कांबले मामाजी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी खिमजीभाई सतरा, स्वदेश जोशी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, रितेश सतरा, फिल्म निर्देशक विनोद आर.शाह, प्रमोद पांडेय, गोपाल खरवार, नन्हें खरवार, धर्मवीर सिंह चौधरी, हर्ष महाराज, धनंजय गोटवाल, रामस्वरूप गोयल, जटाशंकर दुबे, मंजूर खान, शाहबाज खान, आयश शेख, विजय सिंह ठाकुर, राजेन्द्र नगराले, लक्ष्मण कालखेर, डॉ. बी.आर. प्रसाद शर्मा, रामप्रसाद सैनी, बबलू सिंह, दीनदयाल प्रजापति, पंकज सिंह, प्रमोद दुपटे, वायस ऑफ मो.रफी सचिन पिल्ले, मास्टर स्नितिक पिल्ले, मोहम्मद अली, निशा निगम, मधु वल्लभ जवेरी, प्रमिला दुबे, वर्षा पारधे, पुष्पा डावरे, सुष्मा पांड़ेय पत्रकार जीवन तांबे के अलावा स्थानिक सभी राजनीतिक दलों के गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सुभाषपति देवी खरवार की छवि पर पुष्प द्वारा उन्हें भाव-पूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुंबई की चर्चित भजन गायिका शुभांगी जोशी, गायक विनोद गोरे, हारमोनियम पर सागर गोरे, ने देर रात तक मृतात्मा की शान्ति के लिए भजन और भक्ति गीत प्रस्तुत किया। भजन संध्या के समापन पर धर्मेन्द्र खरवार ने भजन मंडली और आये हुए अतिथियों का और कपिलदेव खरवार ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन के लिए कपिलदेव खरवार ने पूर्व नगर सेवक महादेव शिवगन और भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला का दिल से आभार व्यक्त किया।
































