अमित कुमार यादव/नारनौल| उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के प्रधान डॉ विवेक भारती के तत्वाधान में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सुरक्षित वाहन एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान के मार्गदर्शन में आज रेडक्रॉस कार्यालय में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं नशा मुक्ति के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह मौजूद थे।
उन्होंने नशे को एक ज्वलंत समस्या बताते हुए कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से इंसान को खोखला बना देता है । नशा करने वाला व्यक्ति समाज में न केवल अपनी प्रतिष्ठा खो देता है अपितु समाज और परिवार में घृणा का पात्र भी बनता है। इस मौके पर डिविजनल कमांडर टेक चंद यादव ने बताया कि नई मोटर वाहन अधिनियम के तहत ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने और उनके लिए सजा का प्रावधान है। ओवर स्पीड गति से गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति पर 5 हजार रुपए तक जुर्माना और 1 वर्ष की जेल की सजा का प्रावधान है। वहीं आपातकालीन वाहन को रास्ता नहीं देने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना व शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 15 हजार रुपए का जुर्माना है। प्राथमिक सहायता प्रवक्ता पवित्रा यादव ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और दूसरे व्यक्तियों को भी नशे से दूर रखने के लिए आग्रह करते हुए सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई।
डा एसपी सिंह ने मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित प्रतिभागियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पतराम, राजकुमार व्यास प्राथमिक सहायता प्रवक्ता, ब्रिगेड ऑफिसर कौशल, ब्रिगेड ऑफिसर अरुण कुमार, कपिल कुमार प्राथमिक सहायता प्रवक्ता, ब्रिगेड ऑफिसर सतपाल, ब्रिगेड ऑफिसर सुनील कुमार, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, संदीप कुमार, गुलशन कुमार, अमित कुमार व शोभा रानी मौजूद थी।

































