प्रेस विज्ञप्ति
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी एवम् विजयादशमी उत्सव के अवसर पर एकत्रिकरण और पथ संचलन
तमकुहीराज,12 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सौ साल पुरे होने पर पुरे देश में शताब्दी वर्ष बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
राष्ट्र प्रथम की भावना और व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से संघ ने राष्ट्र निर्माण में अपना सौ साल पूरा किया है। इसकी खुशी आज प्रत्येक भारतवासी को हो रहा है और अपने आप को भारतीय होने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12 अक्टूबर को श्री रामजानकी मंदिर, तमकुहीराज में संघ शताब्दी वर्ष में श्री विजयादशमी उत्सव के अवसर पर सायं 3 बजे से आरएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा एकत्रिकरण व सायं 4 बजे से पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया।
इस संचलन का शुभारम्भ श्री रामजानकी मंदिर से किया गया और यह संचलन तमकुही के मुख्य मार्ग से होते हुए नेशनल हाइवे के फ्लाइ ओवर से वापसी होकर पुनः श्री रामजानकी मंदिर पर सम्पन्न किया।
इस दौरान बौद्धिक जिला प्रचारक सूर्यप्रभात जी, शक्ति जी जिला शारीरिक प्रमुख, जतिंद्र जी खण्ड संघ चालक, दिग्विजय जी सह खंड संघ चालक, मंच संचालन बृजेश जी जिला प्रचार प्रमुख, शैलेश जी सह जिला कार्यवाह, तेजप्रताप खंड कार्यवाह, धुरन्धर जी सह खण्ड संघचालक, कार्य क्रम संयोजक जय प्रकाश जी, एकल गीत धनंजय जी, अमृत वचन अभिनव जी, अशोक जी खण्ड प्रचार प्रमुख, उपेंद्रजी, संजय जी, रमेश जी, विकास जी खंड समग्र ग्राम विकास, भाजपा नेत्री संध्या मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन जेपी गुप्ता सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहें।

































