अमित यादव/नारनौल, 25अगस्त| डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर नवयुवक मण्डल पटीकरा की तरफ से प्रेरणा हाई स्कूल के दसवीं में मैरिट एवम प्रथम स्थान हासिल करने वाले 8 छात्रों को स्मृति चिन्ह, प्रसंशा पत्र एवम बाबा साहब की जीवनी पर आधारित साहित्य देकर सम्मानित किया गया। संस्था की तरफ से प्रेरणा हाई स्कूल के प्रधानाचार्य सुमेर सिंह, मंच संचालक एवम परवेश मंढाना को स्मृति चिन्ह, बाबा साहब की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल की तरफ से भी प्रधानाचार्य ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर नवयुवक मण्डल पटीकरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष पर बच्चों ने देश भक्ति गीत, नृत्य,आदि से अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर स्कूल के सुमेर सिंह, अंजु यादव, राजपाल, संदीप,बिना मैडम, एवम् समस्त स्कूल स्टाफ और भीमराव अम्बेडकर नवयुवक मण्डल पटीकरा की तरफ से सतीश कुमार, अशोक कुमार, बलबीर सिंह, दलीप सिंह, रोहतास, मदन कुमार, सुजान सिंह, सुशील कुमार, मुकेश कुमार, करण चुनवाल, अनिल कुमार, कृष्ण, रवि कुमार, आशीष कुमार, संजय कुमार, नितिन,अंकित, राकेश कुमार,अनुराग, नितिन, शशांक, अमित आदि मौजूद रहे।

































