संवाद/सहारनपुर,10 अगस्त|
मानव उत्थान सेवा समिति एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था है जो समय-समय पर समाज के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यो में संलग्न है| प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और उनके सुपुत्र श्री विभु जी के निर्देशन में वर्ष-2015 से “मिशन एजुकेशन” का शुभारम्भ किया गया था l इसका मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करके जागरूक करना है| गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण करना तथा संपन्न परिवारों के बच्चों के अन्दर सहायता करने की भावना को जागृत करना है|
इस अभियान के तहत भारत के सभी राज्यों सहित विदेशों में जैसे मॉरिशस, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको, नेपाल, केन्या आदि स्थानों पर अभी तक लगभग 10 लाख से अधिक बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-सामग्री वितरित की जा चुकी है|
इसी क्रम में श्री अमृता माता जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष में 10 अगस्त 2024 को कल्याण आश्रम सहारनपुर द्वारा गांव कचरायी में प्राथमिक व जूनियर स्कूल में 150 बच्चो को पाठ्य-सामग्री जैसे रजिस्टर, कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर आदि वितरित की गई।
समिति की शाखा कल्याण आश्रम सहारनपुर प्रभारी महात्मा रिद्धि बाई जी ने संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान, वस्त्र वितरण, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, प्राकृतिक आपदा के समय कैम्प लगाकर विभिन्न प्रकार की सहायतार्थ वस्तुएं वितरण कर निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान की जाती है|
कार्यक्रम में किसान नेता धर्मवीर, ग्राम प्रधान अंजू देवी, बिजेन्दर त्यागी(प्रधान), मुकेश प्रधान, बिजेन्दर प्रधान, ने संस्था के इस पुनीत कार्य के लिए संस्थापक श्री सतपाल जी महाराज जी व विश्व भर में इस कार्य से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की प्रसंशा की व आभार प्रकट किया। भविष्य में ऐसे ही सामाजिक कार्य करने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की|
इसी कड़ी में दिसम्बर 2018 को संस्था द्वारा गुजरात के सूरत शहर में चौबीस घंटे के अन्दर 16404 (सोलह हजार, चार सौ चार) किलो0 पाठ्य-सामग्री गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में वितरित कर Guinness world Record (गिनीज विश्व रिकॉर्ड ) भी बनाया गया था|
श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा एवं उनके सुपुत्र श्री विभु जी के मार्गदर्शन में विगत 2015 से निर्धन एवं असहाय बच्चों को शिक्षा की जागरूकता के लिए भी हमारी समिति ने व्यापक रूप से मिशन एजुकेशन को प्रारम्भ कर लाखों बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया है|
कार्यक्रम में कल्याण आश्रम सहारनपुर की महात्मा वैष्णवी बाई, प्रदीप कुमार (प्रधानाचार्य), ग्राम प्रधान अंजू देवी, चरणजीत सिंह, मुकेश कुमार, विजेंदर सिंह त्यागी, धर्मवीर सिंह त्यागी, सुशील, त्रिलोक चन्द गुप्ता, पवन गुप्ता, मानसिंह, अंकुश सैनी, संकित सैनी, विपिन सैनी, विद्यालय परिवार के सभी अध्यापकगण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेl सभी ग्रामवासियों व स्कूल स्टाफ ने इस कार्यक्रम की बहुत प्रसंशा की|





























