
वेबवार्ता/लॉस एंजिलिस : अपनी जिंदगी में 60 से ज्यादा बहारें देख चुके अभिनेता जैकी चैन का कहना है कि उन्हें पता है कि अब वह जवान नहीं है और काम करते रहने के लिए उन्हें एक कलाकार के तौर पर अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की आवश्यकता है। मैगजीन जीक्यू के अनुसार 63 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि वह हमेशा केवल ऐक्शन रोल ही नहीं कर सकते। चैन ने कहा कि मुझे पता है कि अब मैं जवान नहीं हूं। मैं लगातार भागदौड़ नहीं कर सकता। मुझे खुद को बदलना होगा।
चैन ऐक्शन दृश्यों के लिए अभिनेताओं के बॉडी डबल का इस्तेमाल करने और खुद स्टंट न करने की बात से भी नाखुश हैं। उन्होंने कहा, नए ऐक्शन अभिनेताओं को नहीं पता की लड़ा कैसे जाता है। वे केवल स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे स्पाइडर मैन। हर कोई स्पाइडर मैन बन सकता है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

































