लघु एवं सीमांत किसानों को मिलेगी पेंशन -जिलाधिकारी

0
617

संवाददाता/कुशीनगर| जिलाधिकारी ने गत किसान दिवसों में प्राप्त कृषकों की समस्याओं के निस्तारण की स्थिति जानकारी लेने पश्चात उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिए। बैठक दौरान किसानों ने एक- एक कर अपनी अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, जिसे जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित को अविलंब निस्तारित करने का निर्देश दिये गए, किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत उप निदेशक कृषि द्वारा बताया गया कि इस योजना अंतर्गत जनपद का लक्ष्य 4 लाख 62 हजार था, जिसे अबतक 4 लाख 65 हजार कृषकों की डाटा फीडिंग कराई जा चुकी है, कृषकों द्वारा संज्ञासन में लाया गया कि अभी भी वहुत कृषक योजना से लाभान्वित नही है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी से अपील की गई कि छूटे हुए पात्र कृषकों का आवश्यक दस्तावेज के साथ तहसील/ जिला कृषि अधिकारी को उपलब्ध कराकर योजना का लाभ दिलाने का कार्य करें।        गोष्ठी में जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक माह में 2 और 17 तारीख को सभी चीनी मिलों के साथ बैठक की जाती है जिसमे कृषक गण सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं, विकास खण्ड रामकोला के उरदहा ग्राम में आवारा पशुओं द्वारा फसलों के नुकशान सम्बन्धी मामले में जिलाधिकारी द्वारा प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
डॉ0 सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त गोरखपुर मण्डल गोरखपुर द्वारा कुशीनगर में 27 अगस्त को गन्ना किसानों के साथ एक आवश्यक बैठक प्रस्तावित है, उन्होंने कृषकों से उक्त बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत कराने की अपेक्षा की।
उप कृषि निदेशक, अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पीएम केएमवाई) से जिले के किसान भी लाभान्वित होंगे। उनके द्वारा बताया गया कि जनपद के लघु एवं सीमांत किसानों को पेंशन मिलेगी इस योजना में शामिल होने वाले 18 से 40 वर्ष आयु के किसानों को 60 वर्ष के बाद प्रति माह 3000 रूपये पेंशन मिलेगी।
इस योजना के लिए शासन ने जिला कृषि अधिकारी को, नोडल अधिकारी नामित किया हैं। यह योजना लागू होते ही हजारों किसानों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार लघु एवं सीमांत किसानों का सर्वे कराएगी। योजना के तहत एक प्रकार से किसानों का जीवन बीमा होगा। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष की आयु पूरी करते ही उनके खाते में प्रति माह 3000/-(तीन हजार) रूपये पेंशन आने लगेगी। योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 40 वर्ष तक के किसानों को अपनी आयु के अनुसार 55 रूपये से 200 रूपये प्रतिमाह किस्त जमा करनी होगी। किसान जितना प्रीमियम जमा करेंगे, उतना ही सरकार जमा करेगी।
उन्होंने बताया कि पीएम केएमवाइ योजना के पहले चरण में 200 कृषकों का पंजीकरण का कार्य 31 अगस्त तक पूरा किया जाना है, सर्वे करके किसानों को इसमें चयनित किया जाएगां। पात्र कृषकों का पंजीकरण कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जाएगा। उक्त अवसर पर उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, मुख्य पशु चिकितशाधिकारी एस0के0 सिंह, जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह, सहित अधि0 अभि0 विद्दयुत, नलकूप, व अन्य अधिकारी व दूर दराज से आये कृषक बंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here