द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी की

0
822

संवाददाता/नई दिल्ली। द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार रात एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही कोई कागजात मिले हैं, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मेट्रो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान करने में पुलिस जुटी है।

मंगलवार रात साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने द्वारका मेट्रो स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या-2 पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन तब तक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना देने के बाद सीआईएसएफ जवान व मेट्रो कर्मियों ने घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर डीडीयू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। वह व्यक्ति प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद ट्रेन का इंतजार कर रहा था। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही उसने सामने छलांग लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 40 साल है। घटना की वजह से करीब 20 मिनट तक मेट्रो का परिचालन बाधित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here