दिल्ली में समिति द्वारा संचालित “मिशन एजुकेशन” के तहद जरुरतमन्द बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-सामग्री वितरित की गई

0
856

संवाददाता/नई दिल्ली|  मानव उत्थान सेवा समिति एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था है जो समयसमय पर समाज के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यो में संलग्न है| प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और उनके सुपुत्र श्री विभु जी के निर्देशन में वर्ष -2014 सेमिशन एजुकेशन का शुभारम्भ किया गया  विगत वर्ष दिनांक 3 दिसम्बर 2018 को संस्था द्वारा गुजरात के सूरत शहर में चौबीस घंटे के अन्दर 16404 (सोलह हजार, चार सौ चार) किग्रा0 पाठ्यसामग्री गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में वितरित कर Guinness world Record (गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ) बनाया गया|

          आज पुरे भारत में संस्था के सभी आश्रमों और शाखाओ द्वारा मिशन एजुकेशन कार्यक्रम के तहत पाठय सामग्री वितरित की गयी| इसी सन्दर्भ में आज बस्ती इंदिरा कालोनी, विकास समिति, पूर्वी पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 500 गरीब और जरूरतमंद बच्चों को पाठय सामग्री वितरण कार्य संपन्न किया गया|

           “मिशन एजुकेशन का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण कर शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है  तथा संपन्न परिवारों के बच्चों के अन्दर सहायता करने की भावना को जागृत करना है| दिल्ली के छतरपुर, राजपुर मैदान, फतेहपुर में, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ में, हरियाणा के फरीदाबाद में,  गुजरात के सूरत, राजकोट, बारडोली में और महाराष्ट्र के नागपुर में School on Wheel (चलताफिरता विद्यालय) के माध्यम से भी संस्था के सदस्यों द्वारा गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है| इस अभियान के तहत भारत के सभी राज्यों सहित विदेशों में जैसे मॉरिशस, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको, नेपाल, केन्या आदि स्थानों पर अभी तक लगभग 5 लाख से अधिक  बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जा चुकी है|

      इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ महात्मा हरिसंतोषानन्द जी, महात्मा कमलेशानंद जी, वरिष्ठ पदाधिकारी आनंदी प्रसाद जी कालोनी प्रधान शम्भू प्रसाद यादव, सीआईएसएफ के असिस्टेंस कमांडर एलसी शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे| सभी ने इस कार्य की सराहना की| साथ ही अभियान को सफल बनाने में मिशन एजुकेशन यूथ टीम ने पूरा सहयोग दिया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here