संवाददाता/कुशीनगर| जिला औद्यानिक मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय जनपद स्तरीय किसान गोष्ठी/मेला रविन्द्रनगर धूस स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय पर आयोजन किया गया , इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान सभा हाटा के विधायक मा0 पवन केडिया ने कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह के साथ मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मा0 विधायक ने कृषकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मा0 प्रधानमन्त्री जी की प्राथमिकता में है गॉव, गरीब, किसान इसके लिये केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित कर किसानों की कम लागत में अधिक से अधिक उपज के लिये कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा वैज्ञानिक विधि से खेती कर दुगना लाभ लेने हेतु किसान जागरूक हो रहे है इसके लिए सभी को बधाई भी दी।
सरकार की सोच किसान की लागत कम उपज अधिक हो-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन दौरान कहा कि कृषक गण कृषि/बागवानी को कैसे सार्थक करे। इसके लिये वैज्ञानिक तरीका अपनाना होगा जिससे हमारी खेती व्यवस्थित रूप से हो ताकि हमारी उपज बढ़ सके। उन्होने सभी किसान बन्धुओ से अपील किया कि वैज्ञानिकों द्वारा नई-नई खोज/तरीकों को जाने जिससे निश्चित रूप से खेती करने के तरीके में बदलाव होगा ओर आय बढ़ेगी, जिससे देश की आर्थिक व्यवस्था में सहयोग होगा।
जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने सभी से खेती के साथ बागवानी, पशुपालन पर भी जोर देते हुये कहा कि फसलों को निराई गुड़ाई उवर्रक, कटिनाशक आदि को भी समय समय से प्रयोग करे तो निश्चित रूप से आय दूगनी होंगी।
इस अवसर पर उप निदेशक उद्यान विभाग गोरखपुर मण्डल डी0के0 वर्मा ने कहा कि औद्यानिक मिशन के तहत किसानों हेतु अनेकों योजनाये संचालित है। उन्होने बताया कि प्रति हेक्टेयर केले की खेती से 4 से 5 लाख रू0 की आय होती है जिसमें सरकार द्वारा 30 हजार रू0 प्रति हेक्टेयर अनुदान दी जाती है। उन्होने बताया कि इस योजना से लाभान्वित होने के लिये पंजिकरण कराना आवश्यक है। इसी प्रकार उन्होने संरक्षित खेती अन्तर्गत किसान की लागत का 50 प्रतिशत एवं सिचाई योजना के तहत 90 प्रतिशत तक छूट सरकार द्वारा दिये जाने का प्राविधान है। उन्होने आहृन किया कि कृषक गण अपना पंजिकरण कर फल-सब्जी में भी अनुदान का लाभ ले सकते हैं|
इस अवसर पर वैज्ञानिकों द्वारा केले की उन्नति खेती करने के साथ सब्जियों की खेती करने का वैज्ञानिक विधि से अवगत कराया। किसान गोष्ठी/मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल का अवलोकन मा0 विधायक हाटा व जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
उक्त गोष्ठी में जनपद के प्रगतिशील 6 किसानों को मा0 विधायक, जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अरूण कुमार चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी राम मोहन चौहान, हरिशंकर राय, अजय राय, सन्तोष कुमार, डा0ॅ सारिका सहित अन्य कृषि वैज्ञानिक व दूरदराज से आये किसान गण उपस्थित रहे।

































