जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद वासियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

0
901

संवाददाता/कुशीनगर| जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार ने कुशीनगर जनपद के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
जिलाधिकारी ने अपने बधाई सन्देश में सभी नागरिकों के लिये सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना करते हुये आह्वान किया है कि हम सभी दीपावली पर अन्धकार का समूल नाश करने वाले तथा सुख समृद्धि के आलोक से जगमग दीप जलायें । उन्होंने कहा है कि हमारे त्यौहार हमारी सांस्कृतिक एकता एवं गंगाजमुनी तहजीव के प्रतीक है।

 डॉ0 सिंह ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि दीपोत्सव पर हम सभी मिलकर सद्भाव एवं मनुष्यता का दीप प्रज्ज्वलित करें उन्होंने सभी का आवहान किया है कि दीपावली पर्व आपसी एकता भाईचारे मेलजोल व सद्भावना के वातावरण में मनाकर जनपद को चहुॅमुखी विकास एवं उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करके देश-प्रदेश के विकास में जनमानस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
पुलिस अधीक्षक ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दीपावली के त्योहार पर कामना की है कि ज्योति पर्व सभी के जीवन में एक नई उमंग लेकर आयेगा तथा समाज में व्याप्त बुराईयों एवं कुरीतियों के अन्धकार को हमेशा के लिये मिटायेगा। उन्होंने सभी जनपद वासियों से कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं असमाजिक तत्वों से सावधान रहने व अपने बच्चों को पटाखे दूर रहने सहित शांति पूर्वक त्योहार सम्पन्न कराने में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली जो कि असत्य पर सत्य की विजय का परिचायक है ,हम सभी के जीवन में एक नई आशा संचारित करेगा जिससें प्रगति एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा तथा सभी जनमानस जीवन से गरीबी, बेरोजगारी, कुपोषण, अशिक्षा तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों एवं बुराईयों का अन्धकार दूर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here