अरविंद केजरीवाल के लिए राहत की खबर, कोविड-19 की जांच में नहीं मिला संक्रमण

0
596

एजेंसी/नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित नहीं पाए गए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि 51 वर्षीय आप प्रमुख की मंगलवार सुबह कोरोना वायरस संक्रमण के लिये जांच की गई थी। गले में खराश और बुखार के बाद केजरीवाल रविवार से खुद ही पृथक-वास में चले गए थे। अधिकारी ने कहा कि बुखार अब नहीं है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि शहर में जुलाई के अंत तक कोविड-19 के 5.5 लाख मामले हो सकते हैं, लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि दिल्ली में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here