खण्डेहा, टप्पल,1जून।
टप्पल के ग्राम खण्डेहा में भोजू वाला मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भगवत कथा महायज्ञ के पांचवे दिन पंडित श्री प्रेमपाल भारद्वाज जी ने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का आनंद लेने के लिए भगवान शिव भेष बदल कर बाल छवि का दर्शन किया। मन मोहनी सूरत के दर्शन के लिए तीनों लोकों के देवगण धराधाम पर आए और बाल छवि के दर्शन कर सबने अपना जीवन धन्य किया। ऐसे ही हमें भी भगवान के दर्शन करने के लिए निर्मल और विशाल ह्रदय बनाना पड़ेगा।

कथाव्यास भारद्वाज जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि बाल्यकाल में ही अनेक लीलाएं कर भक्तों को आनंदित किया। अनेको असुरों का वध किया और ग्वालवालों सहित समस्त भक्त समुदाय की समस्त दुःखो ना नाश किया।

यज्ञपति पंडित उमेशचंद शर्मा एवं परीक्षित चौधरी सत्यदेव ने कथाव्यास पंडित श्री प्रेमपाल भारद्वाज जी का फूल-मालाओं और तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही मंच पर उपस्थित सभी गायक कलाकारों का फूल-मालाओ और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अंकित कुमार शर्मा, दीपेश शर्मा, योगेश शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, पंडित मुरारीलाल शर्मा, राकेश शर्मा, मास्टर अनिल चौधरी, मनोज चौधरी, चौधरी राजवीर, शिवकुमार चौधरी, शिवदत्त काका, सुरेश दादा, राकेश शर्मा, योगेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, मास्टर किशनचंद शर्मा, हेमंत गुप्ता, मास्टर सुशील शर्मा, फकीरचंद शर्मा(महाशय जी), रामश्री देवी, रामवती देवी, पुष्पा देवी, शीला देवी, रुकमणी देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार अमर रंगीला ने अपने सुमधुर भजनों से सबको भक्ति रस में सराबोर कर दिया। आरती पूजन के साथ आज के कार्यक्रम को विश्राम किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक चला।
































