ई लाटरी के माध्यम से कलेक्ट्र सभागार में दुकानों के आवंटन संबंधी कार्यवाही सम्पन्न

0
993

संवाददाता/कुशीनगर 23 फरवरी : जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र व आब्जर्वर/सचिव राम सिंह सहित समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आज जनपद के देशी शराब ,मॉडल शॉप,विदेशी मदिरा सहित वियर व भांग की फुटकर दुकानों का ई लाटरी के माध्यम से कलेक्ट्र सभागार में दुकानों के आवंटन संबंधी कार्यवाही सम्पन्न की गई।
ई लाटरी के माध्यम से मदिरा की दूकानों का आवंटन कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न की गई जिसे प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया
जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 42 देसी,विदेशी, बियर सहित भांग की दुकानों का आवंटन ई लाटरी के माध्यम से लखनऊ द्वारा किया गया है , उन्होंने बताया कि अभी शेष 12 दुकानों का आवंटन किया जाना है जिसके लिए 28 फरवरी तक आवेदन लिये जाएंगे तथा 11 मार्च को ई लाटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा,
इस अवसर पर आबकारी आयुक्त द्वारा नामित ओपी चौरसिया, जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्त सहित मदिरा व्यवसायी/आवेदक गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here