संवाददाता/नई दिल्ली| मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्री हंस जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए डॉ सत्यप्रकाश जटिया(राजयसभा सांसद) ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियो का देश रहा है और श्री महाराज जी उस परम्परा को आज आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है | महाराज जी के सद्भावना व राष्ट्रहित में किये जा रहे प्रयास हम सब के लिए अनुकरणीय है और संतो के मार्गदर्शन से ही इस देश का नैतिक उत्थान संभव है| आज उन्ही के आशीर्वाद से देश विश्व का गुरु बन रहा है और श्री महाराज जी उन्ही महान विभूतियों के महान कार्यो को आगे बढ़ाते हुए देश और मानवता की अनुपम सेवा कर रहे है | सतगुरु ही मानव मन के डॉक्टर होते है जो प्रभु नाम की दवा से दुर्भावना ग्रसित मानव-मन की विकृतियों को दूर करने का कार्य करते है|
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री महाराज ने कहा कि आज हमें अपने बच्चों के अंदर अच्छे संस्कार विकसित करने होंगे तभी हम एक स्वस्थ, सुखी व समृद्ध राष्ट्र की कल्पना को साकार कर सकते है। अध्यात्म-ज्ञान व सद्भावना से हम अपने अंदर परिवर्तन लाकर समाज सेवा करेंगे तो निश्चय ही यह देश विश्व का गुरु बनेगा। उन्होंने अपार भीड़ का आह्वान करते हुए कहा कि आइए भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प ले और इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दे।
देश के विभिन प्रांतों से आये बच्चों द्वारा बाल सभा का आयोजन मानव सेवा दल की ऒर से किया गया | जिसमें बच्चों ने महापुरुषों की जीवनी, नृत्य, भाषण, देशभक्ति गीत, नाटक आदि की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया| समाज के नैतिक, चारित्रिक उत्थान हेतु यह कार्यक्रम खूब सराहा गया |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेपी नड्डा(कार्यकारी अध्यक्ष, भाजपा ), डॉ सत्यप्रकाश जटिया(राजयसभा सांसद) और अनेक गणमान्य मंच पर उपस्थित रहे जिनका स्वागत संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओ से किया गया|
समारोह में देश-विदेश से पधारे अनेक प्रतिनिधियों एवं विशिष्टजनों ने श्री महाराज जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन महात्मा श्री हरिसंतोषानंद द्वारा किया गया |
































