पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पर्वतारोही दल का आगमन आज जनपद कुशीनगर में

0
693

संवाददाता/कुशीनगर | पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न देशों का भ्रमण कर चुकी पर्वतारोही दल का आगमन आज जनपद कुशीनगर में हुआ। 4 सदस्य टीम ने जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह से कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में भेंट कर अपने उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 4.5 लाख किलोमीटर पैदल चलने का लक्ष्य है इस परिपेक्ष में अभी तक 3.95 लाख किलोमीटर का सफर तय कर लिए गए हैं जिसमें बांग्लादेश, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तिब्बत, चीन, नेपाल, वर्मा, थाईलैंड, बलूचिस्तान, सहित एवेरेस्ट पर्वत पर भी 2018 में चढ़ाई की गई थी,
दल के सदस्य अवध बिहारी लाल लखीमपुर निवासी द्वारा बताया गया कि इन देशों में पर्यावरण संरक्षण व शांति का संदेश दिया गया है तथा विद्यालयों में संगोष्ठी का आयोजन कर सड़क सुरक्षा, भ्रमण दौ संरक्षण, पौधरोपण, सहितबेटी बचाओ महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जा रहा है तथा जनपद कुशीनगर में भी दो दिवसीयरान विभिन्न विभागों /विद्यालयों के माध्यम से जन जागरूकता का कार्य किया जाएगा । दल के अगुवा श्री बिहारी लाल ने बताया कि टीम के सभी सदस्यों द्वारा आजीवन बिना विवाह रहने का संकल्प लिया गया है, फिलहाल उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के भ्रमण पर निकले इस दल ने अब तक 25 जनपदों का भ्रमण कर लिया है, जनपद कुशीनगर के बाद देवरिया जनपद हेतु दल प्रस्थान करेगी।

जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने पर्वतारोही दल से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा उनके उदेश्यों बेटी पढ़ाओ, पर्यावरणश्यों की पूर्ति के लिए कामना भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here