ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना, मैक्स अस्पताल में भर्ती

0
1060

एजेंसी/नई दिल्ली| भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना हो गया है। दोनों को आज कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। दोनों ही लोगों को 4 दिन पहले साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोरोनावायरस के लक्षण थे लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में सिंधिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। वह भाजपा के टिकट पर मध्य प्रदेश से राज्यसभा के उम्मीदवार भी हैं। राज्यसभा के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here