*एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के प्रति निकाली जागरूकता रैली*

0
563

संवाददाता/कैथल (रा.प्र.)। 10 एच.ए.आर.बी एनसीसी कुरुक्षेत्र के कर्नल रूपेंद्र सिंह के दिशा निर्देशानुसार सूबेदार डी.एस. मिश्रा व जाट कालेज प्राचार्य डॉ. एस.के. अत्री की अगुवाई में कालेज के एन.सी.सी कैडेट लड़के व लड़कियों द्वारा स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. अत्री ने विद्यार्थियों को कोविड-19 से बचाव के लिए उचित दूरी बनाए रखने, हाथ धोने, मास्क लगाने, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए सूबेदार डी.एस. मिश्रा ने बताया कि हम सभी को अनुशासित रहकर अपने समाज को भी अनुशासित रहने की सीख देनी चाहिए।

        उन्होंन स्वास्थ्य, सफाई आदि विषयों को समाज में गंभीरता से उठाने पर भी बल दिया। इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रधान इंदर सिंह नोच, उप प्रधान एडवोकेट राकेश नैन, महासचिव डॉ. शमशेर सिंह ढुल, कोषाध्यक्ष गुरदयाल सिंह नैन, राजेश बनवाला, नरेश राणा, लाभ सिंह, रेणुका, मनदीप रवीश, प्रदीप स्योकंद आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here