युवा शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं स्वच्छता आयोजन : कौशिक

0
836

संवाददाता/बहादुरगढ़, 23 फरवरी :  विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा आपसी सौहार्द के साथ जनहित में उठाए जाने वाले कदम युवा शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा से जीवन में आगे बढऩे की सीख देते हैं। विधायक कौशिक शनिवार की सुबह शहर के नागरिक अस्पताल परिसर में संत निरंकारी चेरिटेबल फाऊंडेशन द्वारा आयोजित सफाई अभियान के दौरान उपस्थित हलकावासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बाबा हरदेव सिंह महाराज की 65वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए गए सफाई अभियान में सहभागी बनते हुए पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति आमजन को जागृत किया। विधायक नरेश कौशिक के साथ एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास सहित संत निरंकारी चेरिटेबल फाऊंडेशन के पदाधिकारी व सदस्यगण ने भी सफाई अभियान में भाग लिया।
विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि मौजूदा वर्ष हम महात्मा गांधी जी की 150वीं वर्षगांठ के रूप में मना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांधी जी के सपने को साकार करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का दीप हर आमजन मानस में जला रहे हैं। इसी पुनीत अभियान में संत निरंकारी फाऊंडेशन भी अपनी उल्लेखनीय भागीदारी निभा रहा है जिसके लिए फाऊंडेशन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है और इसी लक्ष्य के साथ देश भर में आमजन को जागरूक करते हुए स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है।
जनभावनाओं के अनुरूप हो रहे हैं विकास कार्य :
विधायक कौशिक ने बताया कि बहादुरगढ़ हलका विकासात्मक दृष्टिïकोण से निरंतर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हलके के लोगों की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए वे पूरी पैरवी कर रहे हैं और यही कारण है कि वर्तमान सरकार के करीब साढ़े चार साल पूर्व सरकारों के कार्यकाल पर कहीं अधिक भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में चल रहे विधानसभा सत्र में उन्होंने हलके की शेष विकासात्मक परियोजनाओं पर भी पैरवी की।
इस मौके पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाऊंडेशन बहादुरगढ़ के संयोजक दयाल सिंह महाराज, संचालक महावीर, सहायक संचालिका सुरेश, रमन व कृष्ण कुमार सहित पार्षद अलबेल पहलवान, दिनेश शेखावत सहित करीब 250 स्वयंसेवकों द्वारा नागरिक अस्पताल परिसर की सफाई करते हुए अभियान में योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here