संवाददाता/पीपल चौक, गैसपुरा। आजादी का अमृत महोत्सव और श्री सुयश जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सनराइज पब्लिक स्कूल पीपल चौक, गैसपुरा(लुधियाना) में सदभावना शोभायात्रा और संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संत-सम्मेलन में पधारे भगवत प्रेमियों को महात्मा पवित्रा बाई जी, महात्मा कालिंदी बाई जी और महात्मा निर्मला बाई जी ने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी| आज़ादी के अमृत महोत्सव और श्री सुयश जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाई गयी| ध्वजारोहण के दौरान सबने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर जवानो को याद किया और सबने देश भक्ति और राष्ट्रोत्थान के प्रति अपनी निष्ठां जाहिर की|

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से अखिल भारतीय धार्मिक और समाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति आज पुरे भारत में आजादी का जश्न मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए संस्था की लगभग तीन हजार शाखाओं द्वारा अनेक प्रकार से देश की सेवा में संलग्न है. जैसे वस्त्र वितरण, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, गरीब और जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर उनको शिक्षा के प्रति प्रेरित कर रहे है।

संत सम्मेलन में महात्मा पवित्रा बाई जी ने भक्त समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि सत्संग ही मनुष्य जीवन में सुख और शांति का मुख्य श्रोत है इसलिए अध्यात्म को जाने| हमारा देश संत-महानपुरुषों का देश है जिन्होंने जन समुदाय को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनकी जयंती मनाकर उनके बताएं गए मार्गो पर चल कर अपना जीवन सफल बनाने है। संत-महानपुरुषों द्वारा बताएं गए मार्ग ही मनुष्य के लिए कल्याणकारी होता है| श्री सुयश जी महाराज भी बचपन से ही सत्यगामी और सरल स्वभाव के व्यक्ति है। महात्मा कालिंदी बाई जी, महात्मा निर्मला बाई जी ने भी समस्त भक्तों को स्वतंत्रता दिवस और श्री सुयश जी महाराज के पावन जन्मोत्सव की शुभकामनाये दी और अपने सत्संग विचार रखें। स्कुल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया

आसपास के क्षेत्रो में सद्भावना यात्रा निकाली गयी जिसमे सैकड़ो भक्तो ने भाग लिया| गुरु दरबार के अनेक नारो और उद्घोष के साथ रैली का आयोजन किया गया| तत्पश्चात यह सद्भावना यात्रा संत-सम्मेलन में परिवर्तित हो गयी| कार्यक्रम के दौरान भक्ति पूर्ण सुंदर भजन भी गाये गए सबने भजन और सत्संग का भरपूर लाभ उठाया। कार्यक्रम में शाखा कार्यकर्ता, मानव सेवा दल के स्वयं सेवक और यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़-कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सम्पूर्ण योगदान दिया। साथ ही सनराइज पब्लिक स्कुल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग लिया| आरती-प्रसाद और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।





























