गोवा कांग्रेस में फूट, 15 में से 10 विधायक ने सत्तारूढ़ भाजपा शामिल

0
457

एजेंसी/पणजी| गोवा में कांग्रेस के दो-तिहाई (15 में से 10) विधायकों के एक समूह ने बुधवार को कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में विलय की इच्छा जतायी है। नेता विपक्ष चन्द्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में विधायकों का समूह बुधवार शाम विधानसभा अध्यक्ष से मिला और उन्हें कांग्रेस से नाता तोड़ने की जानकारी देते हुए एक पत्र सौंपा।
इन विधायकों में अतानासियो मोन्सेराते, जेनिफर मोन्सेराते, फ्रांसिस सिल्वेरा, फिलिप नेरी रॉड्रिग्स, सी डियाज, विल्फ्रेड डीसा, नीलकांत हलारंकार और इसिडोर फर्नांडीज शामिल हैं।

ख्यमंत्री प्रमोद सावंत शाम करीब 7.30 बजे विधायकों के विधानसभा परिसर पहुंचने से पहले वहां मौजूद थे। इसके अलावा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो भी वहीं पर थे। कांग्रेस के 10 विधायकों के पाला बदलने के बाद अब विधानसभा में उसके पास सिर्फ पांच विधायक बचे हैं।
विधानसभा में भाजपा के सबसे ज्यादा 17, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन, तीन निर्दलीय विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी :राकांपा :तथा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी :एमजीपी: का एक-एक विधायक हैं।
कावलेकर ने इस कदम का कारण पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह शाम को इस पर बयान देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here