संवाददाता/जोरथांग (सिक्किम) : मानव उत्थान सेवा समिति के पश्चिम सिक्किम दरामदिन, जोरथांग तहसीलद्वारा मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपालजी महाराज के ६८ वें पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जोरथांग का कमूनिटी स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को तहसील प्रभारी महात्मा सुमति बाईजी तथा सह-प्रभारी महात्मा अणिमा बाईजी ने रोगियों को फल एवं जूस बितरण किया । संतो ने रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ का कामना किया।
जानकारी के अनुसार उत्तरपुर्वांचल क्षेत्रों के सिक्किम, दार्जीलिंग, सिलीगुड़ी, तराई,डुवर्स तथा भूटान में मानव धर्म प्रचार प्रसार का पचास वर्ष पूरा होने पर २०१९ को स्वर्ण जयंती के रूप में मना रही है। इस दौरान उत्तरपुर्वांचल क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक तथा आध्यात्मिक कार्यक्रम शाखा स्तर से लेकर तहसील,जिल्ला,राज्य तथा केंद्रीय स्तर पर चल रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने संत-महात्मा के साथ कार्यकर्ता एवं प्रेमी भक्तजन निरंतर सेवाकार्य में लगे हुए है। जोरथांग स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ ए एस सुब्बा ने मानव उत्थान सेवा समिति जोरथांग तहसील को आभार प्रकट किया। इससे पूर्व समिति द्वारा सफाई अभियान, रक्तदान शिविर जैसे बहुमूल्य कार्यक्रम करते आ रही है इसके लिए भी संत-महात्मा तथा कार्यकर्ताओं प्रति कृतज्ञता प्रकट किया।



































