जनपद कुशीनगर के युवाओ के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

0
686

संवाददाता/कुशीनगर| उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना जो जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कुशीनगर के माध्यम से संचालित की जा रही है चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में जनपद कुशीनगर के अभ्यर्थियों से उद्योग हेतु अधिकतम रूपए 25 लाख एवं सेवा क्षेत्र हेतु रु0 10 लाख तक का प्रोजेक्ट स्थापना हेतु दिनांक 20-11- 2019 को सायंकाल 5:00 बजे तक आवेदन पत्र कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट लागत का 25% की दर से मार्जिन मनी (सब्सिडी) प्रति लाभार्थी को देय होगी, इस योजना अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु तक के हाई स्कूल/ समकक्ष उत्तीर्ण अभ्यर्थी जनपद कुशीनगर का मूल निवासी हो तथा किसी भी बैंक अथवा वित्तीय संस्था का डिफाल्टर ना हो साथ ही पूर्व में संचालित किसी भी योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं में मार्जिन मनी का लाभ प्राप्त न किए हो, वे निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here