हिमबहादुर/सिलीगुडी : उत्तरबंगाल के दशकों पुरानी मांग पूरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ फरवरी को कोलकाता हाईकोर्ट की जलपाइगुड़ी खंडपीठ का उद्घाटन किया। इससे जलपाइगुड़ी, दार्जीलिंग, कालिम्पोंग, कूचबिहार के क्षेत्र के सभी लोगों को अब हाइकोर्ट से जुड़े अपने मामलों के लिए कोलकाता नही जाना पड़ेगा। अब जलपाइगुड़ी में ही समाधान मिलेगा। प्रधानमंत्री ने बार एसोसिएशन के वकीलों को भी बधाई दिया। इससे समय की बचत तो होगी ही पैसा भी बचेगा। श्री मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हो या तृणमूल कांग्रेस या बामदल लोगों के परेशानियो से कोई लेना देना नही था। यह खंडपीठ कलकत्ता हाईकोर्ट में बीस वर्ष पहले कदम उठाया गया था। तेरह चौदह साल पहले इसे कैबिनेट ने भी मंजूरी भी दे दी थी। इतने वर्ष मंजूरी देने के बाद लोगो का सपना अब साकार हुआ है। एक गरीब को छोटे छोटे केस को लेकर परेशान होना पड़ता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरबंगाल के जलपाईगुड़ी जिले मयनागुड़ी के चुरा भंडार में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को महादेव भगवान भोलेबाबा का आशीर्वाद है। यह भूमि राजबंशी समाज हमारे जनजातियों के लिए काम करने वाले यहाँ का संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए जिन्होंने अपना जीवन लगा दिया ऐसे ठाकुर पंचानन वर्मा की कर्म स्थली रही है। यह धरती नेपाली भाषा के आदिकवि भानुभक्त आचार्य की भी कर्मस्थली है। जिन्होंने रामायण का संस्कृत भाषा से नेपाली भाषा मे अनुवाद किया। देश के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास से जुड़े ऐसे हर महान् व्यक्तित्व को आदरपूर्वक नमन करता हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो हज़ार करोड़ के लागत से बनने वाले फ़ालाकता सलसलाबारी नेशनल हाइवे की फोरलेन का शिलान्यास किया । यह प्रोजेक्ट पूरा होते ही सिलीगुड़ी आने जाने के लिए सुविधा बड़ जाएगा। जलपाइगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों के रेलवे और हवाई सेवाओ से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगा।उन्होंने आगे कहा कि आम लोगो का जीवन आसान बनाने के लिए इन क्षेत्रों में केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। बांग्लादेश के सिमा को जोड़ने वाले एशियन हाइवे नम्बर 2 और 48 समेत हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट केंद्र सरकार ने स्वीकृत की है। इन पर भी काम जारी है। उन्होंने हमदर्दी दिखाते हुए कहा कि नार्थ बंगाल से मेरा चाय का रिश्ता है। आप चाय उगाने वाले में से है मैं चाय बनाने वाला हूँ। यहाँ के चाय देश और दुनिया बड़े चाव से पीती है । चाय की बात करते हुए भी मेरे मन सवाल आता है आखिर चाय वालो से दीदी की इतनी चीड़ क्यो है। नॉर्थबंगल के कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी बद्दतर हो चुकी है। ये उद्योग धंधे विकसित नही किये गए। यहाँ के युवा पलायन के लिए मजबूर है। सिचाई के परियोजनाएं लटकी हुई है। ऐसा हाल बनाने के बाद भी उनको परवा नही है।पश्चिम बंगाल सरकार ने माटी को बदनाम कर दिया है मानुष को मजबूर कर दिया है। पश्चिम बंगाल कला और सांस्कृतिक के लिए जाना जाता था अब हिंसा अलोकतांत्रिक तरीको के लिए देश और दुनिया मे चर्चा में है बदनामी हो रही है। यह जलपाइगुड़ी, उत्तर बंगाल तीन टी के लिए महशूर है। टी (चाय), टिम्बर, टूरिज्म। कोलकाता में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार रही हो या कम्युनिस्ट पार्ट टू यानी तृणमूल की सरकार रही हो पूरे क्षेत्र के विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया गया।
केंद्र की एनडीए सरकार के लिए भारतीय जनता पार्टी के लिए सबका साथ सबका विकास नियत भी है और नीति भी इति पर चलती है।यहाँ के बंद पड़े चाय बागानों को हमारे सरकार ने खुलवा रही है। चाय बागान में काम करने वाले श्रमिको के मज़दूरों के बैंक में खाते खुलवाए है। हालही में जो बजट पेश किया गया है उसमें चाय मजदूर परिवारों एवं अन्य जगहों पर काम करने वाले मजदूरों के लिए पेंशन की सुविधा मिलेगी। यह देश आजादी के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानदंड योजना के तहत देश के चालीस-बयालीस करोड़ असंगठित मजदुरो को साठ वर्ष के बाद तीन हज़ार रुपये प्रतिमाह पेंशन की सुविधा सुनिश्चित की गई है।महीने का पंद्रह हजार के कम कमाने वाला मजदूरों की इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए औसतन सौ रुपये का अंशदान हर महीने देना होगा। जितना अंशदान उतना ही केंद्र सरकार उनके खाते में जमा कराएगी। गरीब मजदूर को हर वो सुविधा देने के लिए प्रयास कर रही है जो पहले उनकी पहुँच से बाहर हुआ करती थी। भाजपा सरकार एक रुपये प्रति महीना नब्बे पैसे प्रतिदिन के प्रीमियम पर ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना’ और ‘प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना’ चला रही है इससे गरीब से गरीब का दो लाख रुपये का बीमा सुनिश्चित हुआ है। संकट के घड़ी में यह योजना गरीबो के लिए बहुत काम आ रहा है। इन दो योजनाओं के तहत तीन हज़ार दो सौ करोड़ रुपये क्लेम के दौरान दे दी गई है। यह बीमा योजना पश्चिम बंगाल से ही शुरू की थी। देश के इक्कीस करोड़ लोग इससे जुड़ चुके है।
पश्चिम बंगाल में गरीबो के लिए तेईस लाख से ज्यादा और जलपाइगुड़ी में पैसठ हज़ार से ज्यादा पक्के घर से लाभ मिल चुका है। आगे उन्होंने कहा कि चिटफंड घोटाले की जांच से दीदी इतना क्यो दरी हुई है। सारदा, रोज़वैली की ठगी के शिकार हर परिवार को विश्वास दिलाने आया हूँ चौकीदार इनको छोड़ेगा नही। मुख्यमंत्री लूटने वालो के साथ खड़ी है। गरीबो का लूटने वालो से पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा। महिला अधिकारों के तीन तलाक कानून को कांग्रेस पार्टी असैवधानिक घोषित कर चुकी है। मुस्लिम महिलाओं का तीन तलाक कानून पर भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के युवाओं को क्रांतिकारी जोश को उत्साह देते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस में कौन सी ताकत है जो उन्होंने हिंदुस्तान के धरती के बाहर जाकर भी लड़ाई लड़ी। अंडमान निकोबार सेलुलर झेल जाते है एक से एक नाम सभी बंगाल के युवा युवतियों के नाम पढ़ते है। क्रांतिकारियों के नाम फाँसी के तट पर चढ़े हुए देखे।
मोदी ने कहा कि भारत के लोगो के मन की बात ये रथ बंगाल के गल्ली मोहल्लों में जाएगी। 2019 में भाजपा के सरकार जब बनेगी उसमे देश मे हमे क्या करना चाहिए कौन सी नीतियां हमे बनाने चाहिए कौन से फैसले लेने चाहिए, किसानों, युवाओं, गांव, गरीबों, शहरों में क्या करना चाहिए इसका सुझाव तथा ये रथ आपकी बात सुनने के लिए आया है। आप अपना बात लिखकर इस रथ में रख देना है। भाजपा के इस जनसभा मंच पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राहुल सिन्हा, रूपा गांगुली, मुकुल राय, एसएस अहलूवालिया समेत दार्जीलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार के भाजपा नेता और कार्यकर्तागण मौजूद थे।

































