श्री प्रेमनगर आश्रम द्वारा स्वच्छता सेवा सप्ताह का धर्मनगरी हरिद्वार में अनूठा पहल

0
704

संवाददाता/हरिद्वारप्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर श्री प्रेम नगर आश्रम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत आज सुबह आठ बजे से विशाल स्वच्छता कार्यक्रम प्रारंभ होकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन और बस अड्डे तक किया गया| इस अभियान में लोंगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया | जिसमें हज़ारो की संख्या में स्वयं सेवक और युवाओं ने भाग लिया | 

      संस्था द्वारा यह कार्यक्रम भारत सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर चलाये जा रहे सेवा सप्ताह का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया|

     श्री प्रेमनगर आश्रम से स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ संस्था के वरिष्ठ महात्मा कमलेशानंद जी ने हरी झंडी दिखाकर किया| सफाई करने के साथ-साथ स्वछता का संदेश देते हुए शहर के मुख्य मार्गो से कूड़ा उठाकर मार्ग को स्वच्छ किया गया और गंदगी से फैलने वाले बीमारी तथा प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले शारीरिक दुष्प्रभाव के बारे में भी जनमानस को जागरूक किया गया|

     धर्म नगरी हरिद्वार में इस तरह के कार्यक्रम संस्था द्वारा समय-समय पर किये जाते रहे है, इससे लोगों में जागरूकता आयी है और स्वच्छता के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला|  इस अवसर पर श्रीएमकेसिंह, हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक,  श्रीशिवकुमार सफाई नायक (नगर निगमसहित रेलवे,नगर निगम और परिवहन विभाग के अनेक पदाधिकारी  कर्मचारीगण उपस्थित रहे | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here