सामाजिक संस्था मानव सेवा दल का कोलकाता में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, केंद्रीय टीम रहा मौजूद

0
341

 

संवाददाता/कोलकाता।
अखिल भारतीय समाजिक संस्था मानव सेवा दल का दो दिवसीय सामूहिक प्रशिक्षण शिविर दिनांक 27 & 28 अगस्त 2022 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सम्पन्न किया गया।यह प्रशिक्षण शिविर आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और कोलकाता आश्रम प्रभारी महात्मा अंजना बाई जी के दिशा-निर्देशन में माता राजराजेश्वरी ज्योति मंदिर, न्यू अलीपुर आश्रम कोलकाता में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण सेवा शिविर का आयोजन किया गया | प्रथम दिन श्री सतपाल जी महाराज के छवि पर मानव सेवा दल के निदेशक श्री वेद प्रकाश शर्मा जी माल्यार्पण कर की और साथ ही मंचासीन संत-महात्मागण का फूल-मालाओं से स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|

इस शिविर में संगठन के यूथ टीम के ऊपर विशेष ध्यान दिया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी दिल्ली से आएं हुए संगठन के निदेशक ने यूथ टीम को समझाते हुए परीक्षण सेवा शिविर के बारे में समझाया और युवाओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किये जा रहे सामाजिक कार्यों को सराहनीय बताया| कोलकाता मानव सेवा दल के जिलास्तरीय कार्यकारिणी पर जिला अधिकारी श्री बंशीधर यादव, श्री जगदीश मलिक, श्री अनिल पासवान और मालदा से श्री राजू शर्मा जी ने अपने जिला का रिपोर्ट डायरेक्टर श्री वेद प्रकाश शर्मा जी को प्रस्तुत किया|

इस कार्यक्रम में दिल्ली से आएं हुए निदेशक वेद प्रकाश शर्मा और उपेंद्र कुमार जी क्षेत्रीय यूथ टीम के विचारों को सुनकर बहुत प्रभावित हुए और समाजिक स्तर पर किये जा रहे सेवा कार्यों में आने वाले हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया। यूथ टीम के स्टेट को-ऑर्डिनेटर अनुज सिंह, संजीव सिंह, सुनील साव, सुमित कुमार, रोहित भाई, राजीव सिंह और अमित साव ने अपने जोश भरे विचार के साथ दिल्ली से पधारे हुए निदेशक महोदय और उनके सहयोगियों का इस विशेष शिविर में प्रतिभाग करने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए आभार प्रकट किया। यूथ टीम के सभी सदस्यों के विचार सुनकर दिल्ली से आए हुए मानव सेवा दल के निदेशक और केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने युवाओं के विचारों को सुनकर प्रसन्नता जाहिर की।

द्वितीय दिवस की कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा अंजना बाई जी के दिशा-निर्देशन में प्रातः 6 बजे से साधना शिविर (मेडिटेशन) लगाया गया, जिसमे बाई जी ने साधना शिविर के उपर अपना विचार रखे और कहा कि जीवन में सुख और शांति का श्रोता मेडिटेशन(ध्यान-साधना) है। जो व्यक्ति साधना करता है वह सामान्य व्यक्तियों की तुलना में कई गुना ज्यादा कार्य बिल्कुल सहज तरीके से करता है। इसलिए मेडिटेशन करना अति आवश्यक है। तत्पश्चात केंद्रीय पदाधिकारी उपेन्द्र जी के निर्देशन में पीटी-परेड का प्रशिक्षण दिया गया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

दिल्ली से आए हुए निदेशक वेद प्रकाश शर्मा, प्रभारी उपेंद्र जी व कोलकाता के मंडल प्रमुख निशीकांत सिन्हा, मंडल संयोजक शंभू नाथ साहू, उपमंडल प्रमुख बंशीधर यादव और मंडल प्रशिक्षक गोपाल मल्लिक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में कोलकाता जिला, हावड़ा जिला, आसनसोल जिला और मालदा जिला के स्वयंसेवक, यूथ टीम के सदस्य व शाखा कार्यकर्ता उपस्थित रहे| शिविर में सेवादल सदस्यों की नियुक्ति एवं शपथ-पत्र ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। जिसमें मंडल व जिला की नियुक्ति पत्र का वितरण महात्मा अंजना बाई जी के कर कमलों द्वारा किया गया।

मानव सेवा दल के निदेशक वेद प्रकाश शर्मा व प्रांत प्रभारी उपेंद्र जी के मार्गदर्शन में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव सेवा दल, यूथ टीम के सदस्य, शाखा कार्यकर्ता, व संगठन के प्रेमी, भाई-बहनों का विशेष योगदान रहा। इस कार्याक्रम की सूचना सिकंदर प्रजापति ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here