संवाददाता/कुशीनगर| कलेक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं सप्ताह के आयोजन की तैयारी हेतु जिला टास्क फोर्स/ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं सप्ताह कार्यक्रम के सम्बन्ध में सप्ताह में होने वाले गतिविधियों के विषय में उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। तथा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत किया गया इसके उपरान्त उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बेटी बचाओं, बेटी बढ़ाओं पर बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व समानता पर शपथ लिया गया।
जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में दिनांक 24 जनवरी से 26 जनवरी 2020 के मध्य बेटी वचाओ, बेटी पढ़ाओ का आयोजन किया जाएगा, इस सप्ताह के दौरान प्रतिदिन जन सामान्य को जागरूक करने वाली, संवेदनशीलता को बढ़ाने वाली तथा सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण, प्रभात रैली, बेटी वचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्टिकर सरकारी भवनों पर चिपकाया जाएगा, तथा सभी विद्द्यालयों मे वाल पेंटिंग, कम्पटीशन, पोस्टर लगवाना श्लोगन लिखवाना, धार्मिक/सामुदायिक नेताओं (एनजीओ) से संवेदीकरण कार्यक्रम कराना, बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाये जाने सहित अनेकों कार्यक्रम किए जाएंगे। पाण्डेय ने बताया कि नुक्कड़, नाटक सहित महिलाओं से सम्बंधित विषयों पर जानकारी भी दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी नरेन्द्र गुप्ता, महिला शक्ति केन्द्र आदि उपस्थित रहे।

































