दिल्ली हाफ मैराथन में इथोपियाई खिलाड़ियों ने बाजी मारी

0
644

संवाददाता/नई दिल्ली : दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी इथियोपिया की अलमाज अयाना ने पहली बार दिल्ली हाफ मैराथन में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके हमवतन बेरहानू लेगेसे ने पुरूषों के वर्ग में खिताब जीता। लंबी दूरी में दुनिया की शीर्ष धाविका अयाना ने एक घंटे सात मिनट और 11 सेकंड में रेस जीती। इथियोपिया ने तीनों शीर्ष स्थानों पर कब्जा किया।

अबादेल येशानेह और नेतसानेत गुदेता क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 21-097 किलोमीटर की दूरी क्रमशः एक घंटे सात मिनट और 19 सेकंड और एक घंटे सात मिनट 24 सेकंड में पूरी की। पुरूषों की एलीट रेस में 2015 के विजेता लेगेसे ने 59 मिनट 46 सेकंड में रेस पूरी करके खिताब जीता। इथियोपिया के अनाडामलाक बेलिहू 59-51 मिनट का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं अमेरिका के लियोनार्ड कोरिर तीसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 59-52 मिनट का समय निकाला।

महिला और पुरूष दोनों विजेताओं को 27000 डालर मिले। अयाना और लेगेसे हालांकि कोर्स का 1: 06: 54 और 59: 06 मिनट का रिकार्ड नहीं तोड़ सके। भारतीय महिलाओं में एल सूरिया ने कोर्स रिकार्ड: भारतीयों का: तोड़कर 1: 10: 31 की टादमिंग के साथ स्वर्ण पदक जीता। लंबी दूरी की धाविका सुधा सिंह (1:11ः30 और पारूल चौधरी (1: 13:09) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। ओलंपियन नितेंद्र सिंह रावत ने भारतीय पुरूषों की रेस जीती जिन्होंने 1: 03: 53 का समय निकालकर कोर्स का नया रिकार्ड बनाया। नाटकीय फोटो फिनिश में जी लक्ष्मणन ने भी यही समय निकाला लेकिन दशमलव के बाद की गणना के आधार पर वह दूसरे स्थान पर रहे। महाराष्ट्र के 21 बरस के अविनाश साबले तीसरे स्थान पर रहे जिन्होंने अपनी पहली हाफ मैराथन में ही पदक जीता। वह फोटो फिनिश में तीसरे स्थान पर रहे चूंकि दुर्गा बहादुर बुद्धा को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

रेस के 13वें सत्र में भाग लेने करीब 35000 रनर दिल्ली की सड़कों पर उतरे। दिल्ली में स्माग के कारण भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने इसे पहले रद्द कर दिया था जिससे हाफ मैराथन विवादों से घिर गई थी। रेस आयोजकों प्रोकैम इंटरनेशनल के अनुसार पिछली बार इसमें 34000 लोगों ने और 2015 में 30000 लोगों ने भाग लिया था। सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रेस शुरू हुई और तापमान 15 डिग्री तक गिरने के बावजूद लोगों ने बढ चढकर इसमें भाग लिया। बारिश के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ था। करीब 35000 प्रतियोगियों में से 13216 ने हाफ मैराथन में भाग लिया जबकि बाकियों न ग्रेट दिल्ली रन, 10के रन , सीनियर सिटीजंस रन और चैम्पियंस विद डिसएबिलिटी रन में हिस्सा लिया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here