हिम बहादुर/सिलीगुड़ी। मानव धर्म प्रचार प्रसार का स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी नौ मई को सिलीगुडी के हँसबेला आश्रम प्रांगण में स्वर्ण जयंती अखंड दीप स्थापना करने जा रही है। श्री माँ राज हँस त्रिवेणी अखंड दीप का प्रतिष्ठा के बाद दस मई को अखंड दीप सहित तीस्ता नदी के रंगीत दोभान में विधिपूर्वक त्रिवेणी का जल कलश में लेकर सिक्किम के चारधाम मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। उसी दिन राभंगला के बुद्ध पार्क में भी जलाभिषेक होगा। इस कार्यक्रम का निर्णय समिति के हँसबेला आश्रम सिलीगुडी में उत्तरपुर्वांचल के सलाहकार समिति की अठ्ठाइस अप्रैल को महात्मा अखिलेश बाई के अध्यक्षता में लिया गया।ज्ञात को की उत्तरपुर्वांचल क्षेत्रों के सिलीगुड़ी, दार्जीलिंग, तराई, डुवार्स, जलपाईगुड़ी, सिक्किम तथा भूटान में मानव धर्म का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलश के साथ अखंड दीप को लेकर ग्यारह मई को नाम्ची सेंट्रल पार्क में सद्भवना सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी तरह अखंड दीप के साथ कलश यात्रा जारी रहते हुए भनज्यांग, नामथांग होते हुए रम्फू में रात्रि विश्राम के अगले दिन बारह मई रम्फू से प्याकोंग में सद्भवना सत्संग कार्यक्रम करने के बाद सिद्धि विनायक मंदिर में जलाभिषेक होगा। वहा से कालिम्पोंग के लिए प्रस्थान करेगी। स्थानीय धर्मबोध आश्रम में दीप व कलश का विधिवत अभिषेक कार्यक्रम है। जानकारी के अनुसार डुवार्स के बाग्राकोट में तेरह मई को कलश यात्रा पहुचेगी। इस दौरान अठारह मई तक डुवार्स के विभिन्न स्थानों में भ्रमण करते हुए सिलीगुड़ी वापस लौटेगी। बताया जा रहा है कि दार्जीलिंग क्षेत्रों के लिए कलश यात्रा का दिन तय करने का निर्णय लिया गया है इसकी घोषणा की जाएगी।
कलश यात्रा का समापन के बाद सिलीगुड़ी के हँसबेला आश्रम में अखंड दीप रखा जाएगा। समिति के सांगठनिक चर्चा के बाद मानव धर्म प्रचार के स्वर्ण जयंती के अवसर पर बृहत स्मारिका के लिए विभिन्न शाखाओं से तथ्य संग्रह अति शीघ्र संपादक मंडली को प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है। इसके लिए प्रो. मेघनाथ छेत्री ने बताया कि समिति के सूचना तथा प्रसार विभाग ने सभी तहसील को निर्धारित सर्कुलर एवं फार्म वितरण किया गया है। साधारण सभा में हँसबेला आश्रम प्रांगण में स्थित पुराने निर्माण को माता राजराजेश्वरी देवी की स्मृति में संग्रहालय के रूप में पुनः निर्माण करने का निर्णय लिया गया है।इस दौरान सभा को समिति के सह-सचिव भूपेन गिरी ने संचालन किया। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ता प्रमुख सिक्किम के पूर्व विधायक गिरीशचंद्र राई, लक्षमण राई, भीम कुमार राई, प्रकाश हंखिम, नृग लामा, मेघनाथ छेत्री, माधव बुढ़ाठोकी, प्रकाश प्रधान, नरेंद्र गुरुंग, बी के तमांग के अलावा मानव सेवा दल के कार्यकर्ता तथा सभी जिला सचिव के साथ संस्था के संत-महात्मागण उपस्थित थे।

































