ओयो और गोआईबीओ का बड़ा खुलासा, बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी

0
1025

संवाददाता/सिलीगुड़ी : ‘जागो ग्राहक जागो’ ओयो एवं गोआईबीओ एक होटल ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल है। देश मे रोजाना लोग ऑनलाइन के जरिये होटेल बुकिंग कराते रहते है। लेकिन कस्टमर को यह पता नही होता है कि ऑनलाइन होटेल बुकिंग कन्फर्म होने के बाद भी उन्हें कमरे नही दिया जाता है। हालही में ओयो और गोआईबीओ का बड़ा खुलासा हुआ है। बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

ओयो तथा गोआईबीओ से ऑनलाइन होटल बुक करने पर कमरे नही दे रहे होटलों के मालिक, इससे ग्राहकों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है। जब की कस्टमर ऑनलाइन पेमेंट कर चुके होते है। अब ऐसी बिडम्बना कि कस्टमर होटल के रिसिप्सन पर पहुचता है तो होटल मैनेजर पूछता है कि क्या आपने होटल बुक किया है ? जैसे ही कस्टमर सवाल का जवाब हाँ में देता है तो ऑनलाइन पेमेंट का जिक्र होता है। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट कर चुके है तो आपको होटल में कमरा नही मिलने वाला है। आपके के पास एक ही विकल्प है कि ओयो या गोआईबीओ के कस्टमर केअर से संपर्क करें। उसके बाद कस्टमर केअर से दूसरे होटल में शिफ्ट कर देते है अगर होटल पसंद न हो तो सात से चौदह दिन के अंदर बुकिंग पेमेंट वापस करने का आश्वासन दिया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हालही में उत्तरबंगाल के सिलीगुड़ी में कई होटलो में यह समस्या जटिल रूप ले रहा है। छत्तीसगढ़ से सिलीगुड़ी पहुँचे गेशराम ज्वाला के नाम से ओयो में चम्पासरी के एक होटल कृष्णा गेस्ट हाउस में ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से रूम बुक कराया गया। होटल पहुँचने पर मैनेजर नेे रूम देने से  मना कर दिया। होटल मैनेजर शम्भू ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन वाले हमे दो महीनों से पेमेंट नही दे पा रहे है। कस्टमर ऑनलाइन पेमेंट करने से ओयो या गोआईबीओ के बैंक एकाउंट में सीधे रुपये ट्रांसफर होता है। होटल के साथ जो अग्रीमेंट किया है उसके हिसाब से हमे पेमेंट नही मिल रहा है इसलिए ऑनलाइन पेमेंट वालो को कमरे नही दे रहे है। ऑफलाइन से कमरे उपलब्ध करा रहे है। आखिरकार गेशराम ज्वाला को दोबारा पेमेंट देकर कमरा लेना पड़ा। ठीक इसी तरह हालही में सेवोक रोड स्थित ओयो 9202 होटल सेंट्रल कोर्टयार्ड में गोआईबीओ बुकिंग आईडी HTLKH3KK4G में गेशराम ज्वाला के नाम से 17 व 18 अगस्त को तीन कमरे बुक कराया गया था उसमें भी यही समस्या आया था। इस दौरान कस्टमर केअर में संपर्क करने पर चम्पासारी के होटल सोना लॉज में ट्रांफर कराया दिया गया। जिसका बुकिंग आईडी HTLKH3KK4G था। इसके बाद चम्पासारी मोड़ के निकट ओयो 30073 होटल त्रिवेणी लॉज गोआईबीओ के बुकिंग आईडी HTLJ9L5UXT का 24 व 25 अगस्त को डिब्रूगढ़, आसाम से आये बिमल बरुआ से भी यही सलूक हुआ। ऑनलाइन पेमेंट देने के बावजूद उन्हें दोबारा पेमेंट देना पड़ा।
इस गंभीर समस्या को लेकर जब ओयो के गेस्ट एक्सपेरिएंस मैनेजर वरुण कुमार से नंबर 93139- 31393 पर ऑनलाइन बुकिंग करने वाले हिम बहादुर सोनार ने संपर्क किये जाने पर बताया कि बुकिंग राशि 7 से 14 दिनों में वापस कर दिया जाएगा या दूसरे होटल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसमे दो ही विकल्प है। ओयो ने फ़ोन मार्फत तथा ईमेल के जरिये इसकी जानकारी दी। होटल मालिक व ऑनलाइन बुकिंग के समस्या में आम लोगो को समस्या हो रही है। बुकिंग राशि ग्राहक को वापस भी नही किया जा रहा है। अगर समय पर इसका हल नही निकाला गया तो भविष्य में गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकता है।ओयो तथा गोआईबीओ ग्राहकों का बुकिंग पेमेंट समय पर वापस नही होने पर कानूनी मदद ले सकते है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here