सिलीगुड़ी : मानव धर्म आश्रम में दो दिवसीय मानव सेवा दल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0
1005

हिम बहादुर/सिलीगुड़ी : मानव सेवा दल उत्तर पूर्वाञ्चल क्षेत्र का मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण के क्रम में सिक्किम तथा डुवर्स  मण्डल के समाप्ति के पश्चात दार्जीलिंग मण्डल का द्विदिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार व शनिवार को उत्तर पलास मझुवा गाँउ सालुगाढ़ा स्थित मानव धर्म आश्रम में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में उत्तरपुर्वांचल प्रभारी अध्यक्षा महात्मा अखिलेश बाईजी केे अध्यक्षता में आयोजित की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानव धर्म के प्रणेता सदगुरूदेव श्री सतपालजी महाराज के नेतृत्व में सञ्चालित एवं अखिल भारतीय स्तर का सामाजिक – आध्यात्मिक संस्था के रूप में पञ्जीकृत मानव उत्थान सेवा समिति तथा मानव सेवा दल ने देश में संगठित होकर जन – जन में आध्यात्मिक तथा सामाजिक जागरण करने का काम कर रहा है।  माउसेस व मासेद के उत्तरपूर्वाञ्चल क्षेत्र अन्तर्गत कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी जिल्ला, सिक्किम राज्य के अंतर्गत आता है। उक्त क्षेत्रों में आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास का कार्य को आगे बढ़ाने हेतु समिति के साथ सेवादल के कार्यकर्ता तथा सदस्यों को सक्रिय बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन के बारे में मानव सेवा दल के प्रान्तपाल दीपक राई ने समाज में मानव सेवा दलका भूमिका के बारे में सविस्तार रूप से समझाया। दार्जीलिङ मण्डल अन्तर्गत दार्जीलिंग, कर्सियांग, कालिम्पोंग, सिलीगुड़ी, मिरिक, बिजनबारी, मग्पु, बिजय नगर तहसील के विभिन्न शाखाओ से आये हुए पांच सौ से अधिक मानव सेवा दलका स्वयंसेवक-सेविकाओं सहित आध्यात्मिक युवा संगठन के सदस्यों को समिति के सल्लाहकार  अवकाशप्राप्त कर्णल डी.सी.राई के साथ सेवा दलका  प्रान्त प्रशिक्षक एल.बी..छेत्री ने पी.टी. परेड का व्यावहारिक  प्रशिक्षण देते हुए सुधार के लिए कई निर्देशन दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में सेवा दलका दार्जीलिंग मण्डल प्रमुख दिलीप थापा ने अपना लिखित प्रतिवेदन पेश किया। मानव सेवा दल के स्वयं सेवक- सेविकाओं को सदैव अनुशासन में रहकर गुरु दरबार के आज्ञा को अनुशरण कर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए आगामी कार्यक्रम में तत्पर रहने का निर्देशन दिया गया।  मासेद के दार्जीलिंग जिल्ला प्रशिक्षक रञ्जना प्रधान द्वारा सञ्चालित उक्त दोदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मानव सेवा दल के उत्तर पूर्वाञ्चल क्षेत्र का प्रभारी महात्मा शैल बाईजी, माउसेस उत्तर पूर्वाञ्चल के मूल सचिव नृग लामा , मानव सेवा दल के प्रान्त प्रशिक्षक भीमप्रकाश राई, महात्मा देविका बाईजी, महात्मा कञ्चन बाईजी, महात्मा तारकेश्वरनन्दजी, महात्मा अखिलेश बाईजी ने सम्बोधन करते हुए मानव दल का कार्यकर्ताओ एवं स्वयं सेवक- सेविकाओं को सदैव ध्यान, सुमिरण, सेवा, सत्संग के माध्यम द्वारा स्वयं के साथ घर- परिवार , समाज को सही रास्ता दिखाने का निर्देश दिया गया। केवल नाम मात्र का न होकर मानव सेवा दल सच्चा कर्म से मानव का सेवा करें ।  जन- जन में आत्मज्ञान का प्रचार करते हुए धर्म एवं अध्यात्म के सार को अनुभव करना सबसे बड़ी सेवा बताते हुए महात्मा देविका बाईजी ने समझाया। नियम, नीति, अनुशासन तथा विविध कार्य प्रणाली से संस्था तथा संगठन सक्रिय होने से मानव सेवा दल सदैव मानव हित के लिए कार्य करने का आह्वान संत महात्माओं ने की। शिविर में मानव सेवा दल के दार्जीलिंग जिल्ला सचिवद्वय  सञ्जीव राय तथा शरण तामांग ने प्रतिवेदन पेश करते हुए सम्पूर्ण  शाखा व तहसील प्रमुखों ने त्रिमासिक प्रतिवेदन समय पर देने का आह्वान किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रथम चरण में पी. टी.परेड, योगासन के साथ आश्रम परिसर का साफ-सफाई किया गया। शिविर में दार्जीलिंग मण्डल अन्तर्गत सभी तहसील प्रभारी सन्त महात्मा बाईगण सहित माउसेसका उपाध्यक्ष प्रकाश हाङखिम, प्रचार- प्रसार सचिव मेघनाथ छेत्री, सेवा दल के अधिकारी, बाबुल मिजार, जगत सुब्बा, देवेन्द्र सिञ्चुरी, अशोक लेप्चा, शान्तिराम छेत्री,  पुरण थापा, विनिता राई, सुनिता तामांग, पुष्प गुरूङ, प्रदीप बस्नेत के साथ जिल्ला, तहसील , शाखा स्तरका कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रशिक्षण शिविर में भोजनादि का व्यवस्था सिलीगुड़ी तहसील एवं सालुगड़ा शाखा ने की। मानव धर्म के प्रणेता सदगुरूदेव श्री सतपालजी महाराज का तस्वीर में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ महात्मा तारेश्वरनन्द ने की।मानव सेवा दल का झण्डोत्तलन के साथ मानव सेवा दल दार्जीलिंग मण्डल द्वारा गार्ड अफ ओनर प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here