सतपाल महाराज ने मुम्बई स्थित राजभवन में गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर बधाई दी

0
788

संवाददाता/मुम्बई। उत्तराखण्ड के पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, वर्षा जल संग्रह, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मुम्बई स्थित राजभवन में महाराष्ट्र के नव नियुक्त गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर उन्हे बधाई दी।
कोश्यारी को महाराष्ट्र का गर्वनर बनाये जाने पर उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मुम्बई स्थित राजभवन में उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी। श्री महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र के गर्वनर श्री भगत सिंह कोश्यारी की छवि पूरे उत्तराखंड में एक जनवादी नेता के रूप में रही है। इसलिए सभी चाहते हैं कि आगे भी उनके अनुभवों का लाभ और मार्गदर्शन उत्तराखण्ड मिले।
प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने महाराष्ट्र के गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के दौरान उनसे उत्तराखण्ड के पर्यटन, संस्कृति सहित समग्र विकास के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा भी की। श्री महाराज ने बताया कि महाराष्ट्र के गर्वनर कोश्यारी ने उन्हे आश्वस्त कराया कि वह हर संभव सहयोग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here