टैम्पू ने बाईक को मारी टक्कर, किशोर घायल

0
730

काशीपुर :  तेज रफ्तार टैम्पू ने बाईक को टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार एक किशोर गंभीर रूप से जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं दो अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गये। सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सुल्तानपुर पट्टी निवासी सौरव (16) पुत्र प्रेम सिंह अपने दोस्त वहीं के कुलदीप के साथ बाईक पर सवार हो कर पैट्रोल लेने जा रहा था। इसी दौरान बाजपुर रोड पर स्थित अल्मोडा काॅपरेटिव बैंक के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार टैम्पू ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी। जिससे सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं कुलदीप मामूली जख्मी हो गया।

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने कुलदीप को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वही बांसखेडा निवासी बंटी (32) पुत्र विजयपाल और प्रमोद कुमार (20) पुत्र वीर सिंह अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

 

साभार : वेबवार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here