शिवपाल यादव को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा

0
887

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कद्दावर नेता के रूप में पहचाने जाने वाले शिवपाल सिंह यादव को शासन के निर्देश पर एक बार फिर से जेड श्रेणी सुरक्षा मिल गयी है। भाजपा के प्रदेश सत्ता पर काबिज होने के बाद कुछ प्रमुख समाजवादी नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गयी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद शिवपाल सिंह यादव को शासन ने वाई श्रेणी सुरक्षा से पुनः जेड श्रेणी सुरक्षा व्यवस्था प्रदान किया है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव को उत्तर प्रदेश में एक कद्दावर नेता के रूप में पहचाना जाता है। शिवपाल यादव अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहते है। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है।

जानकारी हो कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद समाजवादी सरकार के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में कटौती करते हुए उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा व्यवस्था प्रदान किया गया था। इसी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आजम खान, रामगोपाल यादव को अभी भी वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही शिवपाल यादव, सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
शिवपाल की जेड श्रेणी सुरक्षा बहाल किए जाने को इस मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है। जिन नेताओं की सुरक्षा पिछले दिनों घटाई गई थी, उनमें पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव, पूर्व मंत्री आजम खान, शिवपाल यादव और एसपी महासचिव रामगोपाल यादव भी शामिल थे। लेकिन इनमें से सिर्फ शिवपाल की सुरक्षा को फिर बढ़ाया गया है। इन बड़े नेताओं के अलावा अखिलेश सरकार के करीबी 100 अन्य लोगों की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। हालांकि योगी सरकार ने एसपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती की जेड प्लस सुरक्षा को जारी रखने का फैसला किया था। बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव की वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी जारी रखी गई थी।

साभार : वेबवार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here