एजेंसी/पणजी। गोवा के बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का आज 63 साल की उम्र में निधन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पर्रिकर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि गोवा और देश के लिए किया गया पर्रिकर का योगदान राष्ट्र याद रखेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी थी कि पर्रिकर की हालत बेहद नाजुक है और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
63 साल के पर्रिकर अग्नाशय की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और यहां पास में डोना पौला में स्थित अपने निजी आवास में रह रहे थे। सीएमओ ने आज शाम ट्वीट किया था, ”मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत की हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टर अपनी भरपूर कोशिश कर रहे हैं।’’ पूर्व रक्षा मंत्री की सेहत पिछले दो दिन में काफी खराब हो गई है।































