सिनेमा जगत में भोजपुरी को शिखर पर ले जाने का काम किया है छलिया ने

0
811

संवाददाता/नई दिल्ली। निर्माता गौतम सिंह, लेखक एस.के.चौहान, भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, एक्ट्रेस यामिनी सिंह, सुनील सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, मनोज सिंह टाइगर, देव सिंह, हर्ष ठाकुर, माया यादव, अनिल यादव, गौरी शंकर और प्रमोद शास्त्री के निर्देशन में बनी यह भोजपुरी फ़िल्म सिनेमा जगत में भोजपुरी को शिखर पर ले जाने का काम किया है छलिया ने।


मुम्बई और गुजरात में अपार सफलता के बाद बिहार और झारखंड के सभी सिनेमाघरों में 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही भोजपुरी फ़िल्म छलिया वास्तव में धमाका करने वाला है क्योकि जब मुम्बई और अन्य राज्यो में जहाँ भोजपुरी कम बोली जाती है और भोजपुरी समाज कम है वहा भी इसने रिकार्ड तोड़ दिए है।
फ़िल्म जगत के चर्चित कलाकार जो इस फ़िल्म में किरदार के रूप में नही है ओ भी इस छलिया फ़िल्म को देखने के बाद अन्य सभी दर्शकों से भी आग्रह कर रहे है कि आप सभी लोग अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 25 अक्टूबर को जाए और इस छलिया फ़िल्म को अवश्य देंखे क्योकि यह भोजपुरी फ़िल्म मारधाड़, दमदार एक्शन, इमोशन और मनोरंजन से भरी हुई है।


यह पहली बार देखने को मिला है कि फ़िल्म जगत के सभी कलाकार और भोजपुरिया दर्शक एक साथ खड़े है और भोजपुरी को भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व मे एक स्थान दिलाना चाहते है। क्योंकि जहां एकता होती है वही बल होता है। इस फ़िल्म को देखने के बाद सभी भोजपुरी समाज एक मंच पर आने के लिए प्रेरित हो रहे है और भारत में हिंदी के बाद दूसरे नम्बर की भाषा बनने वाली है भोजपुरी। भोजपुरी जगत में बहुत ही सुनहरा अवसर है जहां पूरे भारत मे भोजपुरी की एक अलग पहचान बनाएगा फ़िल्म छलिया।
सिनेमा जगत में यह पहली बार देखने को मिला है कि सभी कलाकार मिलकर भोजपुरी सिनेमा को एक विकास की ओर ले जा रहे है। जैसे इस फ़िल्म में सभी कलाकरों ने अपनी कला का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया है इसका फ़िल्म इंडस्ट्री के सभी साथियों को मिलकर इसको आगे बढाना चाहिए जिससे भोजपुरी सिनेमा की अलग पहचान बन सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here