दिल्ली में एक ही परिवार के 11 लोग मृत मिले : पुलिस

0
693

पीटीआई,नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में आज सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में सात महिलाओं सहित एक ही परिवार के 11 सदस्य मृत पाए गये। पुलिस ने बताया कि दस लोग फंदे से लटके मिले। उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुयी थी जबकि 75 वर्षीय एक महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। दो मृतक नाबालिग हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस के मुताबिक , एक पड़ोसी ने सबसे पहले उन्हें सूचना दी कि छह से सात लोगों ने खुदकुशी कर ली है। लेकिन जब घटनास्थल पर पहुंचा तो पता चला कि एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार प्लाईवुड का व्यापार करता था और वे करीब 20 सालों से इलाके में रहते थे। पुलिस ने बताया कि वे सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने घटना में गड़बड़ी की संभावना से इंकार नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here