कश्मीर में हुई आतंकी घटना को लेकर गढ़ी बोलनी गांव के युवाओ ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि।

0
180
कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम से 6 किमी दूर स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में हुई इस्लामिक आतंकी घटना को लेकर लोगो मे भारी रोष है। इसके चलते गढ़ी बोलनी गांव के युवाओं ने गांव की गलियों में कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुऐ पाकिस्तान मुर्दाबाद, इस्लामिक आतंक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। विश्व हिन्दू परिषद की जिला मंत्री राजकुमार यादव की इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता विशेष उपस्तिथि रही। यादव ने कहा की आतंकियों ने अनंतनाग जिले के पहलगाम में खुलेआम नरसंहार किया है। जिन वादियों में देशभर से सैलानी घूमने पहुंचे थे, उसी वादी में दहशतगर्दों ने एक-दो नहीं, बल्कि 28 सैलानियों को केवल धर्म के आधार पर चुन-चुन कर मारा। इस आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है व सभी हिन्दुओ को एकजुट रहने का आवाहन भी किया है।
इस मौके पर विहिप प्रखंड मंत्री करमचंद यादव, उपाध्यक्ष हरिकृष्ण यादव, नरेंद्र शर्मा, विद्यासागर गुडडु, प्रकाशवीर रिटायर्ड नायाब तहसीलदार, कैप्टन हरदयाल यादव, रामनिवास यादव, रामजस यादव, नागेंद्र शर्मा, हरीकृषण यादव, पवन यादव पोमी, नरेश मडडु, पवन बंजारा, मोंटी भारदवाज, कपिल अत्री, हर्ष जंगिड, मुकेश राव व अन्य गणमान्य लोगो की उपस्तिथि रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here