संवाददाता/कुशीनगर| जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में शौचालय से संबंधित आवश्यक बैठक सम्पन्न की गई। डा0 सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामो में जो अभी तक अधूरे शौचालय हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराये साथ ही जिसका निर्माण अभी तक नही हुआ है उसे तत्काल कार्य शुरू करायें।
डा0 सिंह ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि जो शौचालय बने हुए हैं उसका शत प्रतिशत प्रयोग किये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा प्रयोग न करने वालों को इस के प्रति जागरूक करने का भी कार्य किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि वरसात का मौसम है इस लिए ग्राम पंचायतों में बरसाती अवश्य खरीद लिए जाएं ताकि कार्य अवरुद्ध न हो। उन्होंने रैन वाटर को एकत्रित किये जाने के संबंध में सभी को अपने अपने स्तर से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक दौरान वृक्षारोपण कार्य हेतु गढ्ढो की खुदाई के सम्बंध में भी प्रगति रिपोर्ट विभागवार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, उप जिलाधिकारी कप्तानगज राशिद अनवर, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व एडीओ पंचायत आदि उपस्थित रहे।
Home राज्य उत्तर प्रदेश कुशीनगर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शौचालय से संबंधित आवश्यक...

































