संवाददाता, 4 दिसम्बर, दिल्ली। भारत की जानी-मानी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान और श्री सतपाल जी महाराज के सानिध्य में सूरत(गुजरात) में स्थित श्री हंस मुक्ति धाम आश्रम के द्वारा “मिशन एजुकेशन” कार्यक्रम के तहत गरीब और जरूरतमंद छात्र और छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन हेतु 2 और 3 दिसम्बर 2018 को सूरत के 28 विद्यालयों में 17268 किलोग्राम शिक्षण सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।
श्री सतपाल जी महाराज के सानिध्य में संस्था के स्वयं सेवकों द्वारा कुल 16365 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। जो कि गिनीज़ बुक में वर्ल्ड रिकार्ड बनने जा रहा है। अभी तक के रिकार्ड में दुनिया का यह पहला ऐसा ऐतिहासिक और साहसिक कार्य हुआ है। संस्था द्वारा पिछले 3 सालों में भारत के विभिन्न स्थानीय विद्यालयों में कई लाख बच्चों को इस मिशन द्वारा शिक्षण सामग्री से लाभान्वित किया गया है।
इसमें महाराज जी सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत, श्री विभु जी और श्री सुयश जी इस वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। संस्था के 500 से अधिक स्वयंसेवकों ने लगातार 24 घण्टे सेवा कार्य करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और विश्व रिकार्ड कायम किया। इस कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनमें यूथ विंग के कोऑर्डिनेटर नरेंद्र जी, नत्थू भाई खंभालियावर्ल्ड, धीरूभाई गजेरा, कांजीभाई पलाड़ा, मधु भाई सभाया, पतुर भाई भंडारिया एवं अन्य शहरिजनो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया ।































Congratulation to the entire team of mission education…