उज्जवल चुघ ने युवाओ को दिए, सफलता के बीज मंत्र

0
1128

 संवाददाता /पंजाबी बाग़,नई दिल्ली|  मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आज दिनांक १ जुलाई को पंजाबी बाग़,स्थित प्रधान कार्यालय श्री हंस सत्संग भवन में युवाओ के दिशा निर्देशन के लिए एक संघोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमें युवा उद्यमी उज्जवल चुघ (FOUNDER and CEO, ISOLS GROUP Pvt.Ltd.) ने सभी का आज के परिपेक्ष में सफलता के विभिन्न आयामों के बारे में बताया| उन्होंने बताया की आध्यात्मिक दृष्टि कोण आज के समय में सफलता के लिए  परम आवश्यक है| जीवन के सभी आयामों में विकास के लिए आध्यात्म जरुरी है| साथ ही साथ उज्जवल चुघ ने युवाओ को अपने अंदर दृढ़ संकल्प शक्ति  जागृत करने का आह्वाहन किया और युवाओ को सफलता के बीज मंत्र दिए|

प्रोग्राम के अंत में ब्वाइस इण्डिया किड्स २०१८ की फाइनलिस्ट शिकायना मुखिया का गरम जोशी से स्वागत तथा समिति के सेक्रेटरी के द्वारा सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया| शिकायना ने अपनी मधुर आवाज़ से अनेक गीत प्रस्तुत किया और लोगो का दिल जीत लिया| शिकायना मुखिया के पापा विकास मुखिया ने भी सुंदर भजन गाया और गिटार बजाकर शिकायना के गाने में संगत किया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here