पश्चिमी दिल्ली लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने किया तूफानी दौरा

0
632
संवाददाता/नई दिल्ली | पश्चिमी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने अपने क्षेत्र में अनेक जगहों पर जनसम्पर्क के दौरान कहा कि जनता ने अपनी सोच बदल लिया है। जब कांग्रेस पूर्ण बहुमत में आएगी तब पूर्ण रूप से देश का विकाश होगा। पिछले 5 साल से केंद्र में भाजपा सरकार जनता को बहका रही है और विकास के नाम पर गुमराह और छलावा कर रही है। लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है।
               जनता देश में सुधार लाने के लिए कांग्रेस को लाना चाहती है। कांग्रेस होगी तो पूर्णरूप से तरक्की होगी। कांग्रेस जनता के हित के लिए हमेशा मददगार की साबित हुई है। भाजपा सरकार में जनता बहुत दुखी और परेशान है। जानत ने पूरे जोश के साथ समर्थन किया है और भरपूर आश्वासन दिया है कि इस बार कांग्रेस की सरकार होगी, अब जनता जागरूक हो गयी है।
              कांग्रेस जनता की सेवा से पीछे नही हटती। जनता अब परिवर्तन के मूड में है। देश का भविष्य आज की युवा पीढ़ी है। जो नौकरी के लिए जगह -जगह  ठोकर खा रही है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही रोजगार बढ़ेंगे और सभी खुशहाल होंगा। महाबल मिश्रा ने राजौरी गार्डन विधान सभा में डॉक्टर दयानन्द चंदेला के कार्यालय में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनाव प्रचार में तेजी लाने की बात कही। इसी के साथ जनकपुरी विधानसभा के सीतापुरी वार्ड में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी रणनीति पर बात की। मादीपुर विधान सभा के अम्बेडकर पार्क- रघुबीर नगर में लोगो से जन सम्पर्क किया।
               तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र के सभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को  अशोक शर्मा के कार्यालय में संबोधित किया और कहा कि अब समय आ गया। सबको कमर कस के रणभूमि में उतरना है। बूंद-बूंद से घड़ा भरता है इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों से सम्पर्क करें और अपनी योजनाओं के बारे में बताए।
               हरी नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित शहीद उद्दम सिंह पार्क में सुबह की सैर के दौरान लोगो से मुलाकात कर अपने पूर्व कार्यो पर चर्चा की। विकासपुरी विधानसभा के वार्ड में अशोक पांडे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, आप लोगो से मिल रहे असीम स्नेह और प्यार मेरे प्रति आपका विश्वास दर्शा रहा है। आपके इस भाव को मैं सफलता में परिवर्तित करके रहूंगा, यह महाबल का आपसे वचन है।
           विकासपुरी विधान सभा के पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग से पूर्व विधायक स्वामीनान्द किशोर सेहरावत जी के ऑफिस में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। मिश्रा ने कहा कि जनता का मुझ पर पूर्ण विश्वाश है, जिसे में टूटने नही दूंगा। मुझसे जो बन पड़ेगा, आपलोगो के लिए आवश्य करुगा। ऐसे ही आप लोगो का प्यार मिलता रहे,  मैं आपसे  यही आशा करता हूँ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here