तीर्थराज प्रयाग में अर्द्धकुंभ के अवसर पर कुंभ मेला क्षेत्र में आध्यात्मिक गुरु पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं की कतार 4 किलोमीटर से भी अधिक थी। श्री महाराज जी मेला क्षेत्र में भ्रमण पर निकले ! जहां जगह -जगह पर अनेक साधु संतों ने श्री महाराज जी का भव्य स्वागत भी किया। श्री सतपाल महाराज जी कि यह शोभायात्रा तीर्थराज प्रयाग में हो रहे अर्द्धकुंभ के अवसर पर ऐतिहासिक यात्रा रही।
































