राजेस कुमार/गुरूआ गया|
गुरुआ प्रखंड के मनन बिगहा से एक चौकाने वाला खबर बहुत ही अजीबो गरीब सामने आ रहा है जिन बातो को जानकर आप सभी को आंखे फटी की फटी रह जायेगी। आप सभी को बताते चले की मनन बिगहा की एक महिला जिनका नाम रामपति देवी है जिनके पति पवन पासवान का मृत्यु होने के बाद मुखिया के द्वारा इन्हे विधवा पेंशन शुरू करवा दिया गया था लेकिन जब सर्वे करने के लिए उसी गांव के विकास मित्र मनोरमा देवी को मिला ये पता लगाने के लिए उक्त महिला जीवित है या नहीं तो विकास मित्र महिला मनोरमा देवी ने पीड़ित महिला के घर जाकर बोली की तुम्हारा एक जांच आया है की तुम जीवित हो की मृत। अगर तुम हमको 5000 रुपया दोगे तो तुम्हे जीवित घोषित करेंगे नही तो तुमको मृत घोषित कर देंगे और तुम्हारा विधवा पेंशन बंद कर देंगे और मनोरमा देवी ने पीड़ित के साथ ऐसा ही की जैसे की उन्होंने धमकी देकर बोली थी। और जीवित विधवा महिला रामपति को जिंदा रहने पर ही मार दिया।
जब पीड़ित विधवा रामपति देवी का विधवा पेंशन बंद हो गया तो इसका शिकायत करने के लिए अपने पुत्र संदीप कुमार उर्फ पत्थर सिंह के साथ प्रखंड कार्यालय गुरुआ में प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की और मनोरमा देवी को बर्खास्तगी की भी मांग किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वाशन देते हुए बोली की इसकी जांच होगी अगर जांच में सही पाई जायेगी तो विकास मित्र महिला मनोरमा देवी के खिलाफ अवश्य ही करवाई की जाएगी।


































