वायरल बुखार है तो घबराएं नहीं, 5 से 7 दिन में ठीक हो रहा -डाॅ गंगवार

0
219
विनय कुमार राना/बदांयू | बारिश के मौसम में वायरल बुखार तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। बड़ी ही आसानी से मासूम भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि घबराएं नहीं, ये बुखार पांच से सात दिन में ठीक हो रहा है।
बारिश के मौसम में बच्चों में वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। उन्हें 104 फारेनहाइट तक बुखार हो रहा है। दौरे पड़ने के साथ बेहोशी छा रही है। ऐसा बुखार 5 से 7 दिन में ठीक हो रहा है। कई बार तो दवा लेने से भी राहत नहीं मिल रही है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजकुमार गंगवार ने बताया कि घर के किसी सदस्य को वायरल होने के बाद एक-एक कर पूरा परिवार चपेट में आ रहा है। बच्चों को तेज बुखार हो तो घबराएं नहीं। चिकित्सक की सलाह लें, खुद मेडिकल स्टोर से दवा लेकर संतुष्ट हो जाने की गलती न करें।
डाॅ गंगवार ने बताया कि बुखार 104 फारेनहाइट तक पहुंचने पर दिमाग में सूजन सहित अन्य अंग प्रभावित हो सकते हैं। अगर बुखार तेज है तो दिन में 4 बार तक बुखार की दवा ली जा सकती है लेकिन इसमें भी चिकित्सक की सलाह लें।
ये करें
– तेज बुखार में पूरे शरीर पर सामान्य पानी की पट्टी रखें, शरीर को पोछें।
– पैरासिटामोल देने के बाद भी बुखार न उतरने पर डाॅक्टर को जरूर दिखाएं।
– ठंडे खाद्य पदार्थ और ठंडे पेय से परहेज करें।
– बुखार-खांसी होने पर गुनगुने पानी का सेवन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here